Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand CM हेमंत सोरेन की पेशी आज, उनके पास क्या है विकल्प; ईडी कब कर सकती है कार्रवाई, समझिए

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM (IST)

    Hemant Soren Enforcement Directorate झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरूवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होंगे। हेमंत के पास अगर कार्रवाई होती है तो उनके पास राजनीतिक विकल्प क्या है। ईडी कब कार्रवाई कर सकती है यहां समझिए....

    Hero Image
    Hemant Soren, Enforcement Directorate: हेमंत सोरेन की रांची के ईडी आफिस में पेशी आज।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren, Enforcement Directorate झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में उपस्थित होंगे। उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया है। बुधवार को सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक के बाद हेमंत सोरेन के उत्तराधिकार को लेकर राजनीतिक गलियारे में अटकलें लगाई जाने लगी। अगर विपरीत परिस्थिति आई तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को गद्दी सौंप सकते हैं। कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में अक्सर भाग लेती हैं। मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भी वह मंच पर मौजूद थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन का भी नाम लिया जा रहा है। ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के पहले हेमंत सोरेन अपने आवास में मीडिया से रूबरू होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

    लालू ने राबड़ी को सौंप दी थी गद्दी

    आपको बता दें कि अविभाजित बिहार का राजनीतिक प्रयोग कभी उस प्रदेश का हिस्सा रहे झारखंड में भी दोहराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को जब सीबीआई जांच ने पूछताछ के लिया बुलाया था तो उन्होंने गद्दी अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सौंप दी थी।

    ईडी के पास क्या विकल्प, हेमंत सोरेन पर कब हो सकती है कार्रवाई

    • ईडी ने पूछताछ के लिए सीएम को बुलाया है। एक दिन में पूछताछ पूरी नहीं होने पर दूसरे दिन या उसके बाद भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
    • ईडी पूरक सवालों की भी सूची तैयार करेगी। अगर पर्याप्त प्रमाण मिले तभी ईडी गंभीर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेगी।
    • कार्रवाई के लिए ईडी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर राज्यपाल रमेश बैस से अनुमति मांगेगी। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद ही ईडी मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

    विधायक दल की बैठक के बाद किसने क्या कहा

    • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया गया है। ईडी को हमलोग पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हैं। अब ईडी समझे कि वह किसको सहयोग कर रही है। हमलोग हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हैं।
    • मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हम हर तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकर्ताओं को कोई आजतक रोक पाया है क्या? यदि वे मुख्यमंत्री के साथ समर्थन के लिए आएंगे तो उन्हें कौन रोक लेगा?
    • कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि ईडी कार्यालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जाएंगे। हमलोग हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हैं।

    हेमंत सोरेन साढ़े ग्यारह बजे तक पहुंच सकते हैं ईडी कार्यालय

    बता दें कि अवैध खनन सहित विभिन्न मामलों में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान ईडी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए समन किया है। यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री को ईडी ने समन किया गया है। यह संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक ईडी के दफ्तर में पहुंच जाएंगे।