विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंचीं

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 10 Jan 2020 09:50 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Jan 2020 07:31 PM (GMT+05:30)

सांगानेर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रियंका गांधी की अगवानी की।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंचीं
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंचीं

जयपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को जयपुर पहुंचीं हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा चार्टर्ड विमान से वाराणसी से जयपुर पहुंचीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर उनके साथ आए। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां रामबाग होटल में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान के बेटे के निकाह समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

सांगानेर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रियंका गांधी वाड्रा की अगवानी की। वे यहां करीब डेढ़ घंटा रहीं और शाम को ही चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्ली रवाना हो गईं। उन्होंने यहां किसी प्रकार की राजनीतिक चर्चा मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं के साथ नहीं की। मीडिया से भी दूर रहीं।

कांग्रेस सत्ता में आई तो हटा देंगे सीएए : प्रियंका

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) हटा देंगे। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां लागू भी नहीं हो रहा है। प्रियंका ने कहा, संविधान ने अधिकार दिया है कि किसी मसले में असहमति होने पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जा सकता है, लेकिन सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल में डाल दिया गया। उन्हें दंगाई तक कहा गया है। प्रियंका शुक्रवार सुबह वाराणसी पहुंची। इसके बाद सीधे राजघाट स्थित रविदास मंदिर जाकर उन्होंने दर्शन किया। वहां से मोटर बोट पर पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ गई जहां बीएचयू के छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। छात्रों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता को साझा किया। एक साल की मासूम चंपक को घर छोड़कर जेल जाने वाली मां एकता शेखर सिंह व पिता रवि शेखर सिंह ने अपने दर्द को बयां किया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।