Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी बसपा, उत्तर प्रदेश के संगठन में बड़ा फेरबदल

BSP Chief Mayawati बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दिल्ली में दो दिन की बैठक उत्तर प्रदेश को बड़ा मंथन करने के बाद संगठन में व्यापक बदलाव किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 04:25 PM (IST)
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी बसपा, उत्तर प्रदेश के संगठन में बड़ा फेरबदल
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी बसपा, उत्तर प्रदेश के संगठन में बड़ा फेरबदल

लखनऊ, जेएनएन।BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश की सत्ता में जोरदार वापसी की तैयारी में लगीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया की निगाहें अब विधानसभा चुनाव 2022 पर लगी हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित परिणाम न मिलने के बाद मायावती ने फोकस उत्तर प्रदेश पर किया है। नये कार्यभार में बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा को लखनऊ तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को प्रयागराज मंडल का प्रभारी बनाया गया है। 

loksabha election banner

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दिल्ली में दो दिन की बैठक उत्तर प्रदेश को बड़ा मंथन करने के बाद संगठन में व्यापक बदलाव किया है। इसमें भी उत्तर प्रदेश के हर मंडल में सेक्टर प्रभारियों की बड़ी टीम तैयार की है। टीम की संख्या भी बढ़ाई गई है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। उन्होंने कई-कई मंडलों पर सेक्टर प्रभारियों की व्यवस्था समाप्त कर मंडल स्तर पर मुख्य सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की है। इन सभी सेक्टर प्रभारियों के निर्देशन में मंडलों को दो हिस्से में बांटकर अलग से सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर भी सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने दो दिनों में प्रदेश के प्रत्येक मंडल के चुनिंदा दो-दो पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन के नए ढांचे का एलान किया। कई वर्षों से दूसरे प्रदेशों में प्रभारी के रूप में काम देख रहे कई वरिष्ठ नेताओं को फिर से प्रदेश के मंडलों की सांगठनिक जिम्मेदारी से जोड़ दिया गया है।

बसपा विधानमंडल दल के नेता लाल जी वर्मा को लखनऊ मंडल व बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इनके साथ कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

लखनऊ मंडल के लिए विधानमंडल के नेता लालजी वर्मा, एमएलसी भीमराव अंबेडकर, शमशुद्दीन राइन व राजकुमार गौतम को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। यह सभी मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल के सभी जिलों की सांगठनिक गतिविधियों की प्रगति के लिए जिम्मेदार होंगे। इनकी सहायता के लिए लखनऊ मंडल में तीन-तीन जिलों पर अलग-अलग दो टीम होगी। इसमें पहली टीम में लखनऊ, उन्नाव व रायबरेली मंडल शामिल हैं। इन तीन जिलों में महेंद्र सिंह जाटव, विनय कश्यप और सलाहुद्दीन सिद्दीकी सेक्टर प्रभारी के रूप में कार्य देखेंगे। इसी तरह सीतापुर, हरदोई व खीरी के लिए दूसरी टीम होगी। इस टीम में डॉ. विनोद भारती, रणधीर बहादुर व अखिलेश अंबेडकर बतौर सेक्टर प्रभारी शामिल हैं। इनके अलावा लखनऊ जिले के लिए चार अलग सेक्टर प्रभारी होंगे। गंगा राम गौतम, इंतिजार आब्दी उर्फ बॉबी, रामनाथ रावत व मनीष कुमार यादव जिले की सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़वाएंगे।

अलग मंडलों के सेक्टर प्रभारी

कानपुर- आरएस कुशवाहा, हेमंत प्रताप सिंह, बौद्ध प्रिय गौतम।

प्रयागराज- राम अचल राजभर, डॉ. राम कुमार कुरील, डॉ. अशोक गौतम व टिकेस गौतम।

मिर्जापुर-राम कुमार कुरील व अशोक गौतम।

वाराणसी-नौशाद अली, मदन राम व रामचंद्र गौतम।

आजमगढ़- नौशाद अली, मदन राम, हरिश्चंद्र गौतम।

गोरखपुर- घनश्याम चंद्र खरवार पूर्व सांसद व सुधीर कुमार।

बस्ती- घनश्याम चंद्र खरवार।

फैजाबाद- घनश्याम चंद्र खरवार व दिनेश चंद्रा।

देवीपाटन-बलिराम पूर्व सांसद, इंदलराम।

मेरठ- शमशुद्दीन राईनी।

सहारनपुर- शमशुद्दीन राइनी।

अलीगढ़- मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष, रणवीर सिंह कश्यप।

आगरा- मुनकाद अली व सुमित जैन।

बरेली- गिरीश चंद्र जाटव, सांसद व शमशुद्दीन राईनी।

मुरादाबाद-गिरीश चंद्र जाटव व शमशुद्दीन राईनी।

ïझांसी- लालराम अहिरवार, बृजेश जाटव, भूपेंद्र आर्या व रविकांत मौर्य।

चित्रकूट- लालराम अहिरवार, मधुसूदन कुशवाहा व जितेंद्र शंखवार। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.