Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शुरू हुई, महिलाएं भी होंगी शामिल

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की है। बता दें कि ये पदयात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के खानपुर कोलियान से शुरू हुई है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 09 Jan 2023 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2023 08:34 AM (IST)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शुरू हुई, महिलाएं भी करेंगी पदयात्रा

हरियाणा, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज यानी सोमवार की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की है। बता दें कि ये पदयात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के खानपुर कोलियान से शुरू हुई है। इससे पहले राहुल गांधी करनाल जिले में थे।

loksabha election banner

इस यात्रा में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा-पंजाब के खिलाड़ियों का कबड्डी मैच भी देखा था।

इस यात्रा में महिलाएं होंगी शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को राहुल गांधी के साथ महिलाएं भी चलेंगी। पार्टी सांसद जोथिमनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में महिलाएं चलेंगी। सबसे रोमांचक दिनों में से एक।

राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं'। बता दें कि सांसद जोथिमनी के इस ट्वीट को जयराम रमेश ने भी रीट्वीट किया है। इससे पहले दिसंबर में, राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के पीपुलवाड़ा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की अपनी यात्रा जारी रखते हुए इस दिन को मनाया था।

हरियाणा में सरकार बनाएगी कांग्रेस

राहुल गांधी ने 8 जनवरी को दावा किया था कि पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मेरी दिलचस्पी इस बात में है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह किसानों की सरकार हो, एक ऐसी सरकार हो जो सबका सम्मान करे और सबकी बात सुने। कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि भारत जोड़ो यात्रा उन ताकतों के खिलाफ हो रही है जो आवाज को दबाना चाहती हैं।

त्रिपुरा के सीएम ने विपक्षी नेताओं से कहा- गंगा की तरह है भाजपा, पाप से मुक्ति पाने के लिए लगाएं डुबकी

''नागा और दिगंबर साधु भी बिना कपड़ों के रहते हैं'', राहुल गांधी की टी-शर्ट पर बोले भूपेश बघेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.