Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा साथी दलों का साथ, इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस व JMM नेता; VIDEO

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 01:21 PM (IST)

    Bharat Jodo Yatra Today in Indore भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को साथी दलों का साथ मिल रहा है। इस यात्रा को झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी साथ मिल रहा है। आज सुबह इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस और झामुमो के नेता यात्रा में शामिल हुए।

    Hero Image
    Bharat Jodo Yatra Today in Indore: इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस व JMM नेता।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Bharat Jodo Yatra Today in Indore झारखंड में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को अब झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी साथ मिल रहा है। गठबंधन धर्म का पालन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झामुमो कोटे से राज्य सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के करीबी मंत्रियों में गिने जाने वाले मिथिलेश ठाकुर के माध्यम से गटबंधन यह संदेश देने में सफल होता दिख रहा है कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ आवश्यक है। गठबंधन के दल भाजपा के खिलाफ एक-दूसर को मदद करते हुए मुकाबले की तैयारी में जुटते दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए झारखंड कांग्रेस व झामुमो नेता

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अनूप सिंह, अंबा प्रसाद, रामचंद्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार को वायुमार्ग से रवाना हुए। वहीं, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी, भानू प्रताप बड़ाइक आदि ने सड़क मार्ग से रवाना हुए। आज सुबह इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस के ये नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वहीं जेएमएम की ओर से आज इंदौर में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया।

    कन्या कुमारी से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश पहुंची है भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से प्रारंभ होकर तमिलनाडू, करेल, कर्नाटक, अंध्रप्रदेश, तेलगाना, महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। झारखंड के कांग्रेसजन इस पदयात्रा में शामिल होकर ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner