दो साल बाद होगी जम्मू विवि की सबसे बढ़ी सांस्कृतिक गतिविधि डिस्प्ले युअर टैलेंट
जम्मू विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंथाल ने बताया कि हमने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कालेजों को जानकारी दे दी गई है ताकि वे समय पर तैयारियां कर सकें। हमने नियमों संबंध सारी जानकारियां उपलब्ध करवा दी है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : दो साल के बाद जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस सांस्कृतिक गतिविधियों से गूंजेगा। विश्वविद्यालय की सबसे बढ़ी सांस्कृतिक गतिविधि डिस्प्ले युअर टैलेंट नवंबर महीने में होगी। कोरोना से उपजे हालात के कारण साल 2020 और 2021 में डिस्प्ले युअर टैलेंट प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। इस अहम सांस्कृतिक गतिविधि में विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभाग, विवि से मान्यता प्राप्त डिग्री कालेज, बीएड कालेज, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज समेत अन्य कालेजों के विद्यार्थी भाग लेते हैं।
जम्मू विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंथाल ने बताया कि हमने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कालेजों को जानकारी दे दी गई है ताकि वे समय पर तैयारियां कर सकें। हमने नियमों संबंध सारी जानकारियां उपलब्ध करवा दी है। इस बार काफी उत्साह होगा क्योंकि दो साल के बाद सांस्कृतिक गतिविधियां होने जा रही है। जब हम इसे शुरू करेंगे तब तक पीजी के दाखिले हो गए होंगे। सभी कालेजोें को 27 अक्टूबर तक एंट्रियां भेजनी होगी, उसके बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों की आयु 25 साल से कम होनी चाहिए। प्रतियोगिताएं बिग्रेडियर राजेंद्र सिंह आडिटोरियम और जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में होंगी। विवि इसके लिए शेड्यूल जारी करेगा। तय नियमों अनुसार पुरस्कार दिए जाएंगे। डिस्प्ले युअर टैलेंट में म्यूजिक, भारतीय समूह गायन, लाइट वोकल एकल, शास्त्रीय वोकल एकल, शास्त्रीय वादय एकल, पाश्चात्य वोकल एकल, पाश्चात्य समूह गायन, पाश्चात्य वादय एकल और लोक वादय एकल के मुकाबले होंगे। वहीं नृत्य में शास्त्रीय लोक नृत्य एकल और शास्त्रीय लोक समूह नृत्य के मुकाबले होंगे।
ये प्रतियोगिताएं भी होंगी
ज्ञानवर्धक गतिविधियों मेें एलोकेशन, वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज, थियेटर में स्किट, वन एक्ट प्ले, माइम, मिमक्ररी, फाइन आर्ट्स में पेंटिंग, इंस्टालेशन, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, कोलाज, रंगोली, फोटोग्राफी और मेहंदी प्रतियोगिता होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।