भाजपा के 11 और जिलाध्यक्ष घोषित, संगठनात्मक दृष्टि से कुल 98 जिलों में अध्यक्षों की तैनाती पूरी
बीजेपी के 11 और जिलाध्यक्षों की घोषणा गुरुवार को देर शाम की गई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि 98 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष की तैनाती हो चुकी है।
लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 11 और जिलाध्यक्षों की घोषणा गुरुवार को देर शाम की गई। इससे पूर्व 87 जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि 98 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष की तैनाती हो चुकी है।
गुरुवार को जारी जिलाध्यक्षों की सूची में मुरादाबाद जिला में राजपाल सिंह चौहान, अलीगढ़ महानगर में विवेक सारस्वत, बांदा में रामकेश निषाद, झांसी जिला में जमुना कुशवाहा, ललितपुर में जगदीश लोधी, फतेहपुर में आशीष मिश्रा, अयोध्या जिला में संजीव सिंह, सुलतानपुर में आरए वर्मा, अमेठी मेें दुर्गेश त्रिपाठी, चंदौली में अभिमन्यू सिंह और प्रतापगढ़ में हरिओम मिश्रा के नाम शामिल है।
इससे पहले 27 नवंबर, 2019 को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में 59 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी। इसके बाद 6 दिसंबर, 2019 को पार्टी ने 20 और संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। फिर 23 दिसंबर, 2019 को आठ और अब (23 जनवरी, 2020) 11 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई है। जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवंबर को हुआ था।
पूर्व में 87 जिलों में घोषित अध्यक्ष
पश्चिम क्षेत्र : सहारनपुर महानगर-राकेश जैन, सहारनपुर जिला-महेंद्र सैनी, मेरठ महानगर-मुकेश सिंघल, मेरठ जिला-अनुज राठी, गौतम बुद्ध नगर-विजय भाटी, बागपत-सूरजपाल गुर्जर, हापुड़-उमेश राणा, रामपुर-अभय गुप्ता, मुरादाबाद महानगर-धर्मेंद्र मिश्रा, बिजनौर-सुभाष वाल्मीकि, संभल-ओमवीर खड़गवंशी,मुजफ्फरनगर-विजय शुक्ला, गाजियाबाद महानगर-संजीव शर्मा, गाजियाबाद जिला-दिनेश सिंघल।
ब्रज क्षेत्र : अलीगढ़ जिला-ऋषिपाल जाट, हाथरस-गौरव आर्य, कासगंज-केपी सिंह, आगरा महानगर-भानु महाजन, आगरा जिला-गिरिराज कुशवाहा, मथुरा महानगर-विनोद अग्रवाल, मथुरा जिला-मधु शर्मा, फीरोजाबाद महानगर-राकेश शंखवार, फीरोजाबाद जिला-मानवेंद्र प्रताप लोधी, मैनपुरी-प्रदीप सिंह चौहान, बरेली महानगर-डॉ. कुलमोहन अरोड़ा, बरेली जिला-पवन शर्मा, शाहजहांपुर जिला-हरि प्रकाश लोधी, पीलीभीत-संजीव प्रताप सिंह, बदायूं-अशोक भारती, आंवला-वीर सिंह पाल, एटा-संदीप जैन।
कानपुर क्षेत्र : कानपुर उत्तर-सुनील बजाज, कानपुर दक्षिण-डॉ.बीना आर्य पटेल, कानपुर ग्रामीण-कृष्ण मुरारी शुक्ला, कानपुर देहात-अविनाश चौहान, महोबा-जितेंद्र सिंह सेंगर, हमीरपुर-ब्रजकिशोर गुप्ता, चित्रकूट-चंद्र प्रकाश खरे, झांसी महानगर-मुकेश मिश्रा, जालौन-रामेंद्र सिंह बन्ना, औरैया-श्रीराम मिश्रा, इटावा-अजय धाकरे, कन्नौज-नरेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद-रूपेश गुप्ता।
अवध क्षेत्र : लखनऊ महानगर-मुकेश शर्मा, सीतापुर-अचिन्न मेहरोत्रा, लखीमपुर-सुनील सिंह, हरदोई-सौरभ मिश्रा, उन्नाव-राजकिशोर रावत, बलरामपुर-प्रदीप सिंह, बहराइच-श्याम करन टेकरीवाल, गोंडा-सूर्यनारायण तिवारी, श्रावस्ती-संजय कैतारी पटेल, अंबेडकरनगर-कपिलदेव वर्मा, अयोध्या महानगर-अभिषेक मिश्रा, रायबरेली-रामदेव पाल, बाराबंकी-अवधेश श्रीवास्तव।
काशी क्षेत्र : वाराणसी महानगर-विद्यासागर राय, वाराणसी जिला-हंसराज विश्वकर्मा, भदोही-विनय श्रीवास्तव, मीरजापुर-ब्रजभूषण सिंह, गाजीपुर-भानू सिंह, जौनपुर-पुष्पराज सिंह, मछलीशगर-रामविलास पाल, प्रयागराज महानगर-गणेश केसरवानी, प्रयागराज (यमुनापार)-विभवनाथ भारती, प्रयागराज (गंगापार)-अश्वनी दूबे, सोनभद्र-अजीत चौबे।
गोरखपुर क्षेत्र : गोरखपुर महानगर-राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला-युधिष्ठिर सिंह सैथवार, महाराजगंज-परदेशी रविदास, मऊ-प्रवीण गुप्ता, बलिया-जयप्रकाश साहू, आजमगढ़-ध्रुव सिंह, लालगंज-ऋषिकांत राय, बस्ती-महेश शुक्ला, सिद्धार्थनगर-गोविंद माधव यादव, देवरिया-अंतर्यामी सिंह, कुशीनगर-प्रेमचंद्र मिश्रा।