Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनय सहस्रबुद्धे की दो टूक- कमलनाथ से अपना घर नहीं संभल रहा, भाजपा को दे रहे दोष

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 16 Mar 2020 08:31 AM (IST)

    भाजपा नेता विनय सहाबुद्धे ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है।

    विनय सहस्रबुद्धे की दो टूक- कमलनाथ से अपना घर नहीं संभल रहा, भाजपा को दे रहे दोष

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहाबुद्धे ने रविवार को कहा कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है। इसलिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए।

    सहाबुद्धे ने प्रेट्र से कहा कि कांग्रेस सरकार के पास विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए पर्याा संख्या बल नहीं है। मुख्यमंत्री को भाजपा से सीखना चाहिए, जिसने अपने नेताओं को कर्नाटक और महाराष्ट्र में बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर इस्तीफा देने को कहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के इस आरोप पर कि भाजपा मध्य प्रदेश में उसकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, सहस्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही है। कांग्रेस के लिए भाजपा को दोष देना आसान है, लेकिन वह अपना घर दुरस्त रख पाने में असमर्थ है। यह तब स्पष्ट हो जाता है, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के कद के नेता कांग्रेस छो़ड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए विवश हो जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की इसमें कहां गलती है? सहाबुद्धे ने कांग्रेस के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि भाजपा उसके विधायकों को बेंगलुर में जबरदस्ती रखे हुए है। उन्होंने कहा कि किसी भी वयस्क व्यक्ति को उसकी सहमति के बिना कहीं भी नहीं रखा जा सकता है। राज्य में भाजपा के सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार का पटाक्षेप होने दीजिए। फिर राज्य के हित में जो भी आवश्यक होगा, हम करेंगे।