Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIADMK Politics: वी के शशिकला की जल्द होगी AIADMK में वापसी, ओ पनीरसेल्वम से दूरी हुई कम

    By Devshanker ChovdharyEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 01:13 PM (IST)

    AIADMK के अपदस्थ अंतरिम महासचिव वी के शशिकला ने कहा कि वह जल्द ही वापसी करेंगी। उन्होंने कहा कि उचित समय पर पार्टी का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह और ओ पनीरसेल्वम एक साथ हैं और वह जल्द ही चेन्नई में पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगी।

    Hero Image
    वी के शशिकला ने कहा कि वह जल्द ही वापसी करेंगी।

    चेन्नई, एजेंसी। अन्नाद्रमुक (AIADMK) के अपदस्थ अंतरिम महासचिव वी के शशिकला ने कहा कि वह वापसी की राह पर हैं और उचित समय पर पार्टी का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह और ओ पनीरसेल्वम एक साथ हैं और वह जल्द ही चेन्नई में पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगी। शशिकला ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर एक बयान में कहा कि AIADMK 2024 के आम चुनाव में तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता उनके और ओ पनीरसेल्वम के साथ हैं और वह जल्द ही पार्टी की कमान संभालेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम स्टालिन पर निशाना

    दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की पूर्व सहयोगी ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम के पास शासन के लिए समय नहीं है और वह फोटो शूट में व्यस्त हैं। बता दें कि जे जयललिता AIADMK में सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक थीं। अन्नाद्रमुक के पूर्व अंतरिम महासचिव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता AIADMK में बदलाव के लिए हैं और कहा कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क किया है।

    पार्टी के साथ दूरी होगी कम

    बता दें कि शक्तिशाली थेवर समुदाय शशिकला और ओ पनीरसेल्वम के बीच की खाई को भरने की कोशिश कर रहा है। थेवर समुदाय दक्षिण भारत में AIADMK के लिए एक पारंपरिक वोट बैंक रहा है। शशिकला और ओ पनीरसेल्वम दोनों नेता इसी समुदाय से हैं। ओ पन्नीरसेल्वम को AIADMK में निशाना बनाए जाने के साथ, थेवर समुदाय दो प्रभावशाली थेवर नेताओं के बीच गठबंधन के लिए पहल कर रहा है।

    शशिकला को क्यों हटाया गया

    बता दें कि AIADMK के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी की अंतरिम महासचिव वी के शशिकला को पद से हटा दिया था। शीर्ष नेतृत्व ने शशिकला को सभी पदों से भी हटा दिया गया था और उस दौरान उनके द्वारा नियुक्तियों को अवैध करार दे दिया था। इसके साथ ही पार्टी में महासचिव पद को भी खत्म कर दिया गया था।