Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Bydget', 'Rely'... केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गिनाईं शशि थरूर की अंग्रेजी में गलतियां

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 11 Feb 2022 08:36 AM (IST)

    Ramdas Athawale on Shashi Tharoor कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने थरूर की अंग्रेजी में गलतियां पकड़ी है। आठवले ने ट्वीट कर थरूर पर तंज कसा है।

    Hero Image
    आठवले ने पकड़ी थरूर की अंग्रेजी में गलतियां

    नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। थरूर कई बार ऐसे शब्दों का चयन करते हैं जिनका आसानी से मतलब समझ नहीं आता है। हालांकि, इस बार थरूर अंग्रेजी के शब्दों की गलत स्पेलिंग को लेकर चर्चा में है। थरूर की इस गलती को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पकड़ा है। वहीं, थरूर ने आठवले पर पलटवार किया है। आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिरकार क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थरूर ने किया था ट्वीट

    दरअसल, सबसे पहले शशि थरूर ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रामदास आठवले भी नजर आ रहे हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बजट की डिबेट करीब दो घंटे तक चली। मंत्री रामदास आठवले के चेहरे पर हैरानी वाले भाव पूरी कहानी बयां कर रहे हैं।'

    आठवले का रिएक्शन

    शशि थरूर के ट्वीट का आठवले ने भी जवाब दिया। आठवले ने ट्वीट कर थरूर की स्पेलिंग में गलतियां पकड़ी। आठवले ने कहा कि ट्वीट में 'Bydget' नहीं BUDGET होगा, और rely की जगह 'reply' होगा। आठवले का ट्वीट अब चर्चा में है।

    थरूर ने भी किया पलटवार

    आठवले के ट्वीट पर थरूर ने भी पलटवार किया है। थरूर ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा कि टाइपिंग में लापरवाही अंग्रेजी से बड़ा पाप है, लेकिन आप सिखा रहे हैं तो जेएनयू में कोई आपके ट्यूशन का फायदा उठा सकता है।

    floccinaucinihilipilification शब्द का किया था इस्तेमाल

    शशित थरूर ने बीते साल एक शब्द का इस्तेमाल भी किया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस होने लगी थी। उन्होंने ट्वीट में floccinaucinihilipilification का इस्तेमाल किया था। इसका मतलब ‘व्यर्थ की चीजों के बारे में विचार करने की आदत’ होता है।

    comedy show banner
    comedy show banner