Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BJP Sthapna Diwas: गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट, हेल्थ बीमा... अमित शाह ने बताए मोदी सरकार के काम

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2022 10:06 AM (IST)

    BJP Foundation Day भाजपा का आज स्थापना दिवस है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने ट्वीट कर मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

    Hero Image
    अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस मौके पर भाजपा की स्थापना करने वाले नेताओं को याद किया है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। शाह ने स्थापना दिवस के अवसर पर तीन ट्वीट किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह ने कहा कि भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। मोदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

    शाह ने आगे कहा कि भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र उत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है। साल 2014 से नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।

    गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी संघर्ष था

    शाह ने कहा कि साल 2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था। नरेन्द्र मोदी जी के पीएम बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया।

    भाजपा के कार्यक्रम

    स्थापना दिवस के अगले दिन से सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू होगा। भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक अलग-अलग योजनाओं को लेकर पूरे देश में अभियान चलाएगी। इसमें आयुष्मान योजना, जन औषधि केंद्र, हर घर नल जल योजना, पीएम आवास जैसी योजनाओं को लेकर सांसद, विधायक गांवों तक पहुंचेंगे।