नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि 1 फरवरी 2023 को संसद में साल 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा, जो 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक

दरअसल, केंद्रीय बजट 2023-24 के लिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पहली बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई और इसके शाम को समाप्त होने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में कई मंत्रालयों के कामकाज और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा की गई नीतिगत पहलों की समीक्षा और चर्चा की जाएगी।

1 फरवरी 2023 को पेश होगा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट

उल्लेखनीय है कि 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होने वाला है। क्योंकि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बजट के जरिए आम जनता को साधने की कोशिश कर सकती है।

रेलवे बजट पर भी सरकार का रहेगा फोकस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार का रेलवे बजट में इस बार बुनियादी ढांचे के विकास, मेक इन इंडिया हाई स्पीड ट्रेनों और अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट को पूरा करने पर जोर रहेगा। इस बार के केंद्रीय बजट 2023-24 में मोदी सरकार का पूरा जोर बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रुप से रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं और हाई स्पीड ट्रेनों को जल्द से जल्द पटरी पर लाने पर रहेगा। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 2023-24 में इस क्षेत्र के लिए लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये के आवंटन की संभावना है, जो 2022-23 में 1.4 लाख करोड़ रुपये था।

Budget 2023 से पहले शेयर बाजार में विदेशी निवेशक जमकर कर रहे बिकवाली, जनवरी में अब तक 17,000 करोड़ निकाले

Budget 2023 में इस बार आम आदमी का होगा बड़ा फायदा? इन चीजों पर राहत मिलने के आसार

Edited By: Mohd Faisal