Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP President: 2024 के चुनावी रण में भाजपा की कमान संभालेंगे JP Nadda, पार्टी ने एक साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 04:09 PM (IST)

    भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी है।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। मंगलवार को यह फैसला भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान लिया गया। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेपी नड्‌डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्‌डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। बता दें कि दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। मंगलवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की स्पीच को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद दो दिन की यह मीटिंग खत्म हो जाएगी।