विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: लांचिंग से पहले विवादों में घिरी KCR की राष्ट्रीय पार्टी, TRS नेता ने बांटी शराब की बोतलें और मुर्गा

By Jagran NewsEdited By: Arun kumar Singh
Published: Tue, 04 Oct 2022 06:38 PM (IST)

वीडियो में श्रीहरि अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा चिकन बांटते नजर आ ...और पढ़ें

राजनाला श्रीहरि ने वारंगल में स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा वितरित किए।
राजनाला श्रीहरि ने वारंगल में स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा वितरित किए।

 वारंगल (तेलंगाना), एएनआई। तेतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करने से पहले विवादों के घेरे में आ गई हैं। वारंगल में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता राजनाला श्रीहरि ने स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटे। मौके पर लोगों को बांटने के लिए भारी मात्रा में शराब और मुर्गा रखे हुए हैं। इसके जरिये लोगों को लुभाने की कोशिश की गई।

मौके पर मौजूद हैं केसीआर और उनके बेटे के टी रामाराव के बड़े-बड़े कटआउट

एक वीडियो में श्रीहरि अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा चिकन बांटते नजर आ रहे हैं। वहां पर टीआरएस प्रमुख केसीआर और उनके बेटे और मंत्री के टी रामाराव के बड़े कटआउट भी हैं, जहां श्रीहरि मुर्गा और शराब की बोतलें बांट रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव (KCR) बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। इसको लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बीच टीआरएस नेता का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। नई पार्टी का ऐलान अभी नहीं हुआ है। इससे पहले भी टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि वारंगल में स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते नजर आए थे।

राष्ट्रीय राजनीति के बारे में दृष्टिकोण का खुलासा कर सकते हैं KCR

सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। टीआरएस पार्टी की बैठक दशहरा के मौके पर तेलंगाना भवन में होगी। सोमवार को के चंद्रशेखर राव के कार्यालय से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। ऐसे में कयास हैं कि केसीआर बैठक के बाद राष्ट्रीय राजनीति के बारे में दृष्टिकोण का खुलासा कर सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि टीआरएस पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी का नाम बदलने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होगा। सूत्रों के मुताबिक, यह भी माना जा रहा है कि केसीआर नौ अक्टूबर को दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

TRS का दावा, एक मजबूत विकल्प की तलाश में है देश

TRS के एक नेता श्रीधर रेड्डी ने कहा कि देश के लोग एक मजबूत राष्ट्रीय मंच की तलाश में हैं क्योंकि एनडीए सरकार सभी पहलुओं में विफल रहा है। पिछले दिनों केसीआर ने राष्ट्रीय मंचों और राष्ट्रीय स्तर पर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में गुजरात माडल पूरी तरह विफल रहा और देश एक मजबूत विकल्प की तलाश में है। श्रीधर रेड्डी ने कहा कि प्रतीक्षा करें और देखें कि सीएम केसीआर राष्ट्रीय पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।

कांग्रेस का दावा, राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करना एक अर्थहीन कदम

दूसरी ओर तेलंगाना पीसीसी अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सांसद मधु गौड़ यास्खी ने कहा कि तेलंगाना के सीएम द्वारा एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घोषणा करना एक अर्थहीन कदम है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है और अब देश के लोगों को धोखा देना चाहते हैं। यह उनकी विफलताओं का सिर्फ एक आवरण है और उनके परिवार के सदस्यों के दिल्ली शराब घोटाले से पैसे निकालने की एक रणनीति है।

तेलंगाना पीसीसी अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने कहा कि केसीआर सिर्फ भाजपा के लाभ के लिए विपक्ष को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ही भाजपा मुक्त देश का विकल्प दे सकती। अगर केसीआर चाहते हैं, तो उन्हें कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। हालांकि, राज्य स्तर पर टीआरएस पार्टी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं चाहती है।

भाजपा का हमला, नहीं पूरे हुए तेलंगाना के लोगों के वादे

भाजपा राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मण ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रीय स्तर या राज्य स्तर पर किसी भी राजनीतिक दल को अधिकार है कि आप राष्ट्रीय पार्टी शुरू करो। उन्होंने कहा कि चूंकि केसीआर दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय पार्टी शुरू करना चाहते हैं। मैं केसीआर से सवाल करना चाहता हूं कि क्या तेलंगाना के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। तेलंगाना के लोगों में बहुत गुस्सा है।

इसे भी पढ़ें: KCR New Party: मिशन 2024 की तैयारी में चंद्रशेखर राव, दशहरा पर करेंगे राष्ट्रीय पार्टी के नाम का एलान!

इसे भी पढ़ें: भाजपा से दो-दो हाथ करने से पहले विपक्ष के बीच होगा घमासान, विपक्षी खेमे में कौन सा फ्रंट होगा तैयार, असमंजस बरकरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।