विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana News: अमित शाह के दौरे से पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे CM चंद्रशेखर राव, भाजपा ने कहा- 'डर गए हैं मुख्यमंत्री'

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2022 01:11 PM (IST)

Telangana News तेलंगाना के नलगोंडा जिले की सीट मुनुगोड़ु में उपचुनाव होना है। ऐसे में सत्ताधारी दल TRS को भाजपा ...और पढ़ें

Telangana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व सीएम केसीआर (फाइल फोटो)
Telangana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व सीएम केसीआर (फाइल फोटो)

मुनुगोड़ु (तेलंगाना), एजेंसी। तेलंगाना में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज TRS को कड़ी चुनौती दे रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव आज मुनुगोड़ु में उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

तेलंगाना के सीएम केसीआर की जनसभा से पहले टीआरएस कार्यकर्ताओं द्वारा हैदराबाद से मुनुगोड़ु तक एक सामूहिक कार रैली का आयोजन किया गया था। बता दें कि अमित शाह भी 21 अगस्त को मुनुगोड़ु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा को विश्वास है कि अमित शाह की रैली राज्य के सीएम केसीआर की तुलना में एक बड़ी सफल और अधिक प्रभावशाली होगी।

कांग्रेस नेता राजगोपाल रेड्डी ने दिया था पार्टी से इस्तीफा

तेलंगाना के मुनुगोड़ु निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने 3 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से विधायक के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मैं सोनिया गांधी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन देश में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है। हमें तेलंगाना राज्य मिला, जहां 1,400 लोग मारे गए। हमने राज्य को बचाने का फैसला लिया है। इसलिए पारिवारिक शासन को खत्म करने के लिए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी, ताकि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था लायी जा सके और भाजपा ही ऐसा कर सकती है।

भाजपा में शामिल होंगे राजगोपाल रेड्डी

बता दें कि कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के पूर्व एमएलसी रामचंद्र राव को भी भरोसा है कि उनकी पार्टी इस उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। रामचंद्र राव ने कहा कि अमित शाह उपचुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे और राजगोपाल रेड्डी 21 अगस्त को अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर डरे हुए हैं और वह अपना बाहुबल दिखाना चाहते हैं। इसलिए सीएम सरकार और धनबल का दुरुपयोग कर रहे हैं।