Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु भाजपा ने वीरप्पन की बेटी, एमजीआर के रिश्तेदार को दी अहम जिम्मेदारी

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jul 2020 07:57 AM (IST)

    भाजपा ने वीरप्पन की बेटी विद्या को राज्य भाजपा की युवा इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    तमिलनाडु भाजपा ने वीरप्पन की बेटी, एमजीआर के रिश्तेदार को दी अहम जिम्मेदारी

    चेन्नई, प्रेट्र। तमिलनाडु भाजपा ने बुधवार को चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्या रानी व पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के रिश्तेदार समेत कई अन्य को पार्टी की राज्य इकाइयों में जिम्मेदारियां प्रदान की हैं। पार्टी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इसी साल फरवरी में भाजपा का दामन थामने वाली विद्या को राज्य भाजपा की युवा इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्नाद्रमुक संस्थापक रामचंद्रन की दत्तक पुत्री गीता व उनके भाई एमसी चक्रपाणि के पौत्र आर. प्रवीण तथा अभिनेता राधा रवि को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अभिनेता विजय कुमार, निर्देशक गंगई अमरान व कस्तूरी राजा को राज्य कार्यकारिणी में विशेष संगठक नियुक्त किया गया है। कस्तूरी राजा अभिनेता धनुष के पिता व रजनीकांत के समधी हैं।                                                                              

    इसी प्रकार संगीत निर्देशक दीना व निर्देशक पेरारासु को पार्टी की कला व संस्कृति इकाई का सचिव तथा आरके सुरेश को ओबीसी प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी साल मार्च में भाजपा की प्रदेश इकाई की कमान संभालने वाले एल. मुरुगन ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी, युवा इकाई, महिला इकाई व अन्य प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner