Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Manipur Politics: 'होर्डिंग और पोस्टर लगाकर नहीं बनता कोई प्रधानमंत्री, मणिपुर के बाद बिहार भी होगा JDU मुक्त'- सुशील मोदी

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 03:19 PM (IST)

    Manipur Politics मणिपुर में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के पांच विधायक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस बीच भाजपा सांसद सुशील मोदी ने जेडीयू पर हमला बोला है। उन्होंने मणिपुर की तर्ज पर बिहार को भी जेडीयू मुक्त करने की बात कही है।

    Hero Image
    भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (फोटो एएनआइ)

    नई दिल्ली, एजेंसी। मणिपुर में JDU के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इसे लेकर दिल्ली से बिहार तक राजनीति हो रही है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने JDU पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका (JDU) राष्ट्रीय पार्टी बनने का जो सपना था वो पूरा नहीं हो सकता, क्योंकि आप 3 राज्यों से घटकर अब केवल बिहार में ही रह गए हैं। आपने बिहार में जो गठबंधन तोड़ा, ये उसकी प्रतिक्रिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द ही बिहार मुक्त होगा JDU- सुशील मोदी

    भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कहा कि अब मणिपुर जदयू मुक्त हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जल्द ही बिहार में जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन को तोड़ देगी। सुशील मोदी ने कहा कि मणिपुर में JDU के पांच विधायक भाजपा में शामिल हुए, जिससे राज्य अब JDU मुक्त हो गया है। वे विधायक NDA में ही रहना चाहते थे। बहुत जल्द हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को JDU मुक्त कर देंगे।

    नीतीश कुमार पर कसा सुशील मोदी ने तंज

    भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा कि होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों का सत्तारूढ़ दल बीजेपी में विलय हो गया था।

    भाजपा में हुआ विधायकों का विलय

    विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मणिपुर विधान सभा के अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत JDU के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है। भाजपा में शामिल हुए जदयू के विधायकों में के. जायकिशन, एन सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, पूर्व डीजीपी एलएम खौटे और थंगजाम अरुणकुमार शामिल हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से छह सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी।

    JDU को पहले भी लगा है झटका

    इससे पहले, JDU के 18 जिला परिषद सदस्यों (जेडपीएम) में से 17 भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब 241 सदस्यों में से भाजपा के पास 206 जिला परिषद सदस्य हैं। इसके अलावा, जदयू के 119 ग्राम पंचायत सदस्यों (जीपीएम) में से 100 से अधिक भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ, ही भाजपा के पास अब 8332 में से लगभग 6530 सदस्य हैं।