Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुमित्रा महाजन व सुषमा स्वराज को बनाया जा सकता है राज्यपाल

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Fri, 31 May 2019 09:07 PM (IST)

    भाजपा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पुनर्वास का विकल्प तलाश रही है।

    सुमित्रा महाजन व सुषमा स्वराज को बनाया जा सकता है राज्यपाल

    भोपाल, धनंजय प्रताप सिंह। भाजपा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पुनर्वास का विकल्प तलाश रही है। पार्टी हाईकमान के सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो इन्हें बड़े राज्यों का राज्यपाल भी बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाजन का टिकट 75 साल की आयुसीमा पार होने के कारण काटा गया था, तब उन्होंने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था। विदिशा से सांसद रहीं सुषमा स्वराज ने खुद ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि जल्द ही उमा भारती सहित ऐसे दिग्गज नेताओं को कहीं न कहीं समायोजित किया जा सकता है, जिन्हें चुनाव की मुख्यधारा से अलग किया गया है।

    पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज और उमा भारती के पुनर्वास की वजह इनका राजनीतिक कद है। पार्टी में उस दौर में भी तीनों ने जीत हासिल की है, जब बहुत कम नेता भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत पाते थे। महाजन 1989 से इंदौर से लगातार 2014 तक सांसद चुनी गई। अटल सरकार में मंत्री भी रहीं। सुषमा स्वराज भी 2009 में लोकसभा में विपक्ष की नेता रह चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री रहीं हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। उमा भारती की अगुआई में भाजपा ने 2003 में मध्य प्रदेश में धमाकेदार वापसी की थी। वह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रहीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठता का सम्मान कर एक-डेढ़ महीने में पार्टी इनका पुनर्वास कर सकती है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप