विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर ली शपथ, ऑनलाइन परीक्षा बंद होने तक भाजपा को वोट नहीं

By Arti YadavEdited By:
Published: Mon, 29 Jan 2018 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 02:36 PM (IST)

आईटीआई संस्था में छात्रों को शपथ दिलाई गई कि जब तक भाजपा सरकार ऑनलाइन परीक्षा बंद नहीं कर देती, तब तक वे भाजपा को वोट नहीं देंगे

छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर ली शपथ, ऑनलाइन परीक्षा बंद होने तक भाजपा को वोट नहीं
छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर ली शपथ, ऑनलाइन परीक्षा बंद होने तक भाजपा को वोट नहीं

इटारसी, नईदुनिया। प्रतिनिधि इटारसी के विजयलक्ष्मी आईटीआई संस्था में गणतंत्र दिवस पर छात्रों को शपथ दिलाई गई कि जब तक भाजपा सरकार ऑनलाइन परीक्षा बंद नहीं कर देती, तब तक वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। शपथ का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संगठन ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने आईटीआई प्रबंधन से इस संबंध में चर्चा भी की है, जिसमें वे इसे विरोधियों और बच्चों की हरकत बताते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में बच्चे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं शपथ लेता हूं कि जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऑनलाइन परीक्षा बंद नहीं कर देती, तब तक मैं भाजपा को वोट नहीं दूंगा। न ही भाजपा के किसी कार्यकर्ता का सहयोग करूंगा। मैं यह भी शपथ लेता हूं कि 24 घंटे के भीतर कम से कम 3 लोगों को मैं इस तरह की शपथ के लिए प्रेरित करूंगा। साथ ही मैं अपने ग्राम या क्षेत्र में भाजपा के भ्रष्टाचार, अत्याचार के बारे में लोगों को जागरूक करूंगा।

दूसरी तरफ संस्था इसे एनएसयूआई की साजिश बता रही है। विजयलक्ष्मी आईटीआई के संचालक केके तिवारी का कहना है कि यह उनके विद्घ साजिश है। उनके यहां दो ऐसे लड़के हैं जो एनएसयूआई से जु़ड़ो हैं। उन्होंने ही ये कार्य कराया होगा।

यह भी पढ़ें: स्कूल का दर्जा बढ़ने से आठ गावों के विद्यार्थियों को मिलेगी राहत