Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP State Presidents List: यहां जाने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों की सूची, देखें लिस्ट

    By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 11:31 AM (IST)

    BJP State Presidents List 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने मंगलवार को तेलंगाना आंध्र प्रदेश झारखंड और पंजाब के लिए नए पार्टी प्रमुखों की नियुक्ति की। तो आइए जानते हैं किस राज्य में बीजेपी के कौन से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राज्यों के हिसाब जानें किस राज्य में बीजेपी के कौन-से मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं-

    Hero Image
    यहां जाने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों की सूची (जागरण ग्राफिक्स)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। BJP State Presidents: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राज्यों के प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने कई राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को बदला है। जिसमें तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पंजाब राज्य शामिल हैं। बता दें कि बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।इसके अलावा पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। आंध्र प्रदेश में NDA के पुराने सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की वापसी की अटकलों के बीच भाजपा ने डी. पुरंदेश्वरी को राज्य का अध्यक्ष बनाया है। तो आइए जानते हैं किस राज्य में बीजेपी के कौन से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों की सूची-

    राज्य  प्रदेश अध्यक्षों के नाम 
    आंध्र प्रदेश  दग्गुबाती पुरंदेश्वरी
    अरुणाचल प्रदेश  बियुराम वाहगे
    बिहार  सम्राट चौधरी
    छत्तीसगढ़  अरुण साव
    गोवा  सदानंद तनावडे
    गुजरात  सी. आर. पाटिल
    हरियाणा  ओ. पी. धनखड़
    हिमाचल प्रदेश  राजीव बिंदल
    झारखंड  बाबूलाल मरांडी
    कर्नाटक  नलिन कुमार कतील
    केरल  के. सुरेंद्रन
    मध्य प्रदेश वी. डी. शर्मा
    महाराष्ट्र  चन्द्रशेखर बावनकुले
    मणिपुर  अधिकारीमायुं शारदा देवी
    मेघालय  अर्नेस्ट मावरी
    मिजोरम  वनलालहमुअका
    नागालैंड  तेम्जेन इम्मा अलोंग
    ओडिशा मनमोहन सामल
    पंजाब  सुनील जाखड़
    राजस्थान  चन्द्र प्रकाश जोशी
    सिक्किम  दिली राम थापा
    तमिलनाडु  अन्नामलाई कुप्पुसामी
    तेलंगाना  जी किशन रेड्डी
    त्रिपुरा  राजीब भट्टाचार्य
    उत्तरप्रदेश  चौधरी भूपेन्द्र सिंह
    उत्तराखंड  महेंद्र भट्ट
    वेस्ट बंगाल  सुकांत मजूमदार
    असम  भाबेश कलिता

    केंद्र शासित प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष- 

    केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश अध्यक्षों के नाम
    अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह अजय बैरागी
    चंडीगढ़ अरुण सूद
    दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव दीपेश ठाकोरभाई टंडेल
    दिल्ली वीरेंद्र सचदेवा
    जम्मू और कश्मीर रविंदर रैना
    लद्दाख फुंचोक स्टैनज़िन
    लक्षद्वीप के.एन. कास्मिकोया
    पुदुचेरी वी. सामिनाथन