Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बुरे फंसे राजस्थान के चर्चित निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी? SP बोले- कानूनी कार्रवाई होगी; जानिए क्या है मामला

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 05:10 PM (IST)

    राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर पुलिस की जीप से दो युवकों को उतारने का आरोप लगा है। इस मामले में बाड़मेर के एसपी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। वहीं रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि हम लड़ेंगे। एसपी ने सीआईडी-सीबी से जांच कराने की बात कही है।

    Hero Image
    निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी। ( वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी चर्चा में हैं। वैसे तो वे हमेशा चर्चा में रहते हैं, मगर इस बार मामला अलग है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी पुलिस की गाड़ी से दो युवकों को उतार लेते हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मगर वह मूकदर्शक बना रहता है। पास में ही कुछ लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर के शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह पुलिस की जीप से दो युवकों को नीचे उतारते हैं। विधायक ने पुलिस से गिरफ्तार करने की वजह भी पूछी। पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके बाद ही दोनों युवकों को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया जाता है।

    कानूनी कार्रवाई की जाएगी: एसपी

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बाड़मेर के एसपी सुधीर चौधरी ने वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक युवा विधायक से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती है। वे बहुत ही जिम्मेदार पद पर हैं। जांच में वीडियो सही मिला है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की सीआईडी-सीबी जांच करेगी। बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। मगर हार का सामना करना पड़ा था। 

    रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- हम लड़ेंगे

    अपने एक्स अकांउट पर वीडियो साझा करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने लिखा, "हम लड़ेंगे… ओरण हमारी है और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। मुश्किल से मुश्किल समय में भी हमने उस ओरण की एक टहनी तक नहीं तोड़ी। काल के थपेड़ों ने चाहे जितनी चुनौतियां दी हों, हमने ओरण के पेड़ों को आघात नहीं पहुंचने दिया।

    आज, जब आप उस ओरण को उजाड़ने की बात कर रहे हैं तो हम लड़ेंगे। उस ओरण के लिए, जिसने हमें जीवन दिया। उस ओरण के लिए, जिसने हमारी गायों को कभी सूखे का एहसास नहीं होने दिया। उस ओरण के लिए, जिसका हर पत्ता हमारे लिए प्राणों से भी अधिक प्रिय है।

    ओरण केवल एक शब्द नहीं है, यह हमारी संस्कृति, आस्था, और जीवन का आधार है। ओरण पर उठने वाली हर अंगुली के खिलाफ हमने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम ओरण के अस्तित्व और उसकी पवित्रता की रक्षा के लिए लड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें: लाहौर की जहरीली हवा में घुट रहा दम, 30 दिन में 19 लाख लोग अस्पताल पहुंचे; स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद

    यह भी पढ़ें: बिहार में कागजों पर चल रहा थाना, 2 इंस्पेक्टर समेत 17 पुलिस कर्मियों को ढूंढ रही जनता; सामने आया अजीबोगरीब मामला