विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, अब भाजपा वालों को...', सपा नेता के बयान पर बवाल, BJP ने लिया आड़े हाथ

Published: Mon, 30 Sep 2024 03:58 PM (IST)

SP leader on Muslim population समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बयान पर राजनीति गरमा गई है। विधायक ने कहा ...और पढ़ें

SP leader on Muslim population सपा नेता के बयान पर मचा बवाल।
SP leader on Muslim population सपा नेता के बयान पर मचा बवाल।

HighLights

  1. सपा विधायक के बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा ने किया पलटवार।
  2. सपा नेता बोले- अब भाजपा का सत्ता से जाता तय है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी के समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बयान पर बवाल मचा है। विधायक ने कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है और यही कारण है कि अब जल्दी ही भाजपा का राज समाप्त हो जाएगा।

अमरोहा विधायक का वीडियो वायरल

दरअसल, अमरोहा से विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महबूब अली ने बिजनौर में एक जनसभा में ये बयान दिया। वीडियो में सपा विधायक ने कहा, 

अब आपका शासन समाप्त हो जाएगा। मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। हम जल्दी ही सत्ता में आएंगे। मुगलों ने 850 साल तक शासन किया...। जो लोग देश को जला रहे हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि लोग जाग गए हैं। लोगों ने लोकसभा चुनाव में जवाब दिया और आने वाले दिनों में 2027 में आप निश्चित रूप से सत्ता से चले जाएंगे और हम आएंगे। 

भाजपा ने बोला हमला

भाजपा नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर महबूब अली पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली ने बिजनौर में हो रही “संविधान सम्मान” सभा में बेहद भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिया है। सपा विधायक ने भाजपा को धमकाते हुए कहा कि अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा, क्योंकि मुस्लिम आबादी अब बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ये बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।