Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonia Gandhi ED Appearance: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को जयराम रमेश ने बताया सच की लड़ाई, अनुराग ठाकुर ने भी दी प्रतिक्रिया

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 04:37 PM (IST)

    जयराम रमेश ने भाजपा के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया विषगुरु के राजनीतिक प्रतिशोध का सामना कर रहीं कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस सांसदों व सीडब्लूसी (CWC) सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर सामूहिक गिरफ़्तारी दी।

    Hero Image
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश की फाइल फोटो

    नई दिल्ली, एजेंसियां। नेश्नल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लांड्रिग मामले में पूछताछ के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी कार्यालय पहुंची। इसके मद्देनजर देशभर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और कई बड़े नेताओं ने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने भाजपा के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया, ' विषगुरु के राजनीतिक प्रतिशोध का सामना कर रहीं कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस सांसदों व सीडब्लूसी (CWC) सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर सामूहिक गिरफ़्तारी दी। हमें किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन में लाया गया। सच की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमें आंदोलन करने का अधिकार है: गुलाम नबी आजाद 

    कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों को बार-बार तलब करना गलत है, वह भी एक ही मामले में। गुलाम नबी ने कहा कि जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है, ऐसा नहीं कि उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति तो बाधित की है, हमें आंदोलन करने का अधिकार है। बता दें कि सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं 75 सांसदों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और सांसद शशि थरूर शामिल हैं। दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए। 

    अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के हंगामों पर उठाया सवाल 

    बता दें कि असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किए गए। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर गांधी परिवार बेदाग है, तो चिंतित क्यों हैं? अगर वे भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो हल्ला क्यों मचा रहे हैं। मंत्री ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार की जांच करना ही जांच एजेंसियों का कर्तव्य है।

    comedy show banner
    comedy show banner