Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शश‍ि थरूर ने पीएम मोदी को बताया डायनामिक व्‍यक्‍त‍ि, जानें- प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहा

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 12:30 PM (IST)

    jaipur literature festival 2022 जयपुर साहित्य महोत्सव में कांग्रेस नेता शशि थरुर ने यूपी चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक डायनामि‍क व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी इन चुनावों में बेहतर कर सकती थी।

    Hero Image
    जयपुर साहित्य महोत्सव में कांग्रेस नेता शशि थरूर (फोटो एएनआई)

    जयपुर, एएनआई। कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और कहा है क‍ि वह एक डायनामि‍क व्यक्ति हैं। उन्होंने बहुत कुछ ऐसा किया है जो राजनीतिक नजरिए से काफी कम देखने को मिलता है। उन्‍होंने भाजपा द्वारा व‍िधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश सह‍ित चार राज्‍यों में मिली जीत का क्रेडिट भी पीएम मोदी को द‍िया। थरूर की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की पृष्ठभूमि में आई है। थरूर ने जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड और गोवा में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। हमारे पास अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने की बहुत अच्छी संभावनाएं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं थरूर ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी के लिए उल्लेखनीय और ऊर्जावान प्रचार किया। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस को किसी एक व्यक्ति के प्रचार के आधार पर दोष दिया जा सकता है। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार पर सांसद ने कहा कि आपने उन्हें हर जगह देखा होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक-दो बार गिरफ्तार किया जाना भी शामिल है। शशि थरूर ने राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा परिणामों को पूर्वनिर्धारित फैसले के रूप में प्रदर्शित करने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों ने एग्जिट पोल आने तक भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी।

    यूपी में कांग्रेस के अधिकांश उम्‍मीदवारों की जमानत हुई जब्‍त

    तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि हालांकि मैं आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूं कि दोनों राज्यों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है और शायद इस स्थिति के लिए यह जिम्मेदार है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रचार अभियान के बावजूद, पार्टी 403 विधानसभा सीटों में से केवल दो पर ही जीत हासिल कर पाई। इसमें उसकी वोट हिस्सेदारी महज 2.33 फीसद रही। साथ ही कांग्रेस पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

    comedy show banner
    comedy show banner