Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, पंजाब कांग्रेस के संकट से आइएसआइ और पाकिस्तान को फायदा

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Wed, 29 Sep 2021 05:42 PM (IST)

    वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं आपसे (मीडिया) उन कांग्रेसियों की ओर से बोल रहा हूं जिन्होंने पिछले साल अगस्त में पत्र लिखा था। हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है इसलिए हमें नहीं पता कि ये निर्णय कौन ले रहा है।

    Hero Image
    कपिल सिब्बल ने कहा, कांग्रेस पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल

     नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं आपसे (मीडिया) उन कांग्रेसियों की ओर से बोल रहा हूं, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में पत्र लिखा था। केंद्रीय अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी और केंद्रीय चुनाव समिति के पद के चुनाव के संबंध में हमारे नेतृत्व द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है इसलिए हमें नहीं पता कि ये निर्णय कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी हम नहीं जानते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस के संकट पर उन्होंने कहा कि एक सीमावर्ती राज्य (पंजाब) जहां कांग्रेस पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है, इसका क्या मतलब है? इससे आइएसआइ (ISI)और पाकिस्तान को फायदा है। कांग्रेस को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एकजुट रहें। अगर किसी को दिक्कत है तो वो पार्टी के वरिष्ठ नेता से चर्चा करें।

    उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए तुरंत सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाए। कांग्रेस को ऐसी हालत में नहीं देख सकते हैं। सोचना होगा कांग्रेस कैसे आगे बढ़े। हमारे लोग हमें छोड़कर जा रहे हैं। सवाल ये है कि लोग पार्टी को छोड़कर क्यों जा रहे हैं ।

    कपिल सिब्बल ने कहा कि हम जी-23 है, जी हुजूर नहीं। हम (जी-23 के नेता) वे नहीं हैं, जो पार्टी छोड़कर कहीं और जाएंगे। यह विडंबना है। जो उनके (पार्टी नेतृत्व) करीब थे, वे चले गए। जिन्हें वे अपने करीब नहीं मानते, वे अब भी उनके साथ खड़े हैं। जो कांग्रेस के लोग हमें छोड़कर चले गए हैं वो वापस आ जाए क्योंकि कांग्रेस ही ऐसी विचारधारा है जो इस देश की बुनियाद है जिसके आधार पर हमारी रिपब्लिक बनी थी उसको बरकरार कर सकती है।

    इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में कलह, G-23 हुआ मुखर, गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

    कपिल सिब्बल ने कहा कि संसद जब चलती है तो कई मुद्दों पर चर्चा होती है, मुद्दें तभी उठेंगे जब विपक्ष मज़बूत होगा और विपक्ष तभी मजबूत होगा, जब कांग्रेस मजबूत होगी, अगर ये सब नहीं होगा तो सवाल कैसे पूछा जाएगा। कांग्रेस का नुकसान होना मतलब देश का नुकसान होना है।

    इससे पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटा, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। अगर पंजाब की अस्थिरता पर किसी को खुशी है तो वो पाकिस्तान को है। उनको लगता है कि पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो उनको फिर अपने काले मंसूबों को अंजाम देने का एक और मौका मिलेगा। मुझे ये बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नही है कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी वो पंजाब को समझ नहीं पाए। चुनाव एक पहलू है पर राष्ट्र हित दूसरा पहलू है। पंजाब की राजनीतिक स्थिरता को बहाल करने की जरूरत है।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहाली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक़्त पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी समस्याएं लेकर कहां जाएं। इन लोगों ने सरकार को तमाशा बना दिया है। अब AAP(आम आदमी पार्टी) ही पंजाब को एक स्थिर, अच्छी और ईमानदार सरकार दे सकती है। विधानसभा चुनाव में केवल 4 महीने रह गए हैं। 4 महीने बाद जब चुनाव होंगे तब AAP पंजाब में स्थिर और ईमानदार सरकार देगी।