ममता बनर्जी की बनावटी फोटो शेयर करने वाली BJP कार्यकर्ता ने दाखिल की जमानत याचिका, SC कल करेगा सुनवाई
BJP यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी की बनावटी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था SC ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए हां कर दी है
नई दिल्ली,एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बनावटी फोटो (Morphed Picture) सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली भाजपा यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने कोर्ट का याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट प्रियंका की इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 मई (मंगलवार) का समय दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की यूथ विंग की महिला कार्यकर्ता ने Priyanka Chopra के MET Gala अवतार में ममता बनर्जी की एक बनावटी फोटो पोस्ट की थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका शर्मा ने ये बनावटी फोटो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी। इसके बाद लगातार इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा।
मामला जैसे ही टीएमसी नेताओं के संज्ञान में आया। उन्होंने हंगामा मचा दिया। मामले तब तक बेहद ही संवेदनशील हो गया था। इसके बाद दासनगर थाना पुलिस ने तुरंत प्रियंका शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने प्रियंका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तृणमूल नेता बिश्वास चंद्र हाजरा की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई थी। प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी पर भाजपा ने सवाल उठाते थे। प्रियंका शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता(आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि) और आईटी एक्ट की धारा 66-ए और 67-ए के तहत कार्रवाई की गई है फिलहाल साइबर क्राइम सेल पूरे मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।