Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय राउत ने बताया चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देरी पर भी किया कटाक्ष

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 19 Aug 2024 12:58 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बागी तेवर अपना लिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस मामले पर शिवसेना यूबीटी सांसद संंजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं क्योंकि वे (भाजपा) हेमंत सोरेन को सीएम पद से हटाना चाहते हैं।

    Hero Image
    शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने चंपई सोरेन को लेकर प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई,मुंबई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है। चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं पर निशाना साधा। पूर्व सीएम की बगावती पोस्ट को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतक्रिया सामने आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में अस्थिरता लाना चाहती भाजपा: संजय राउत 

    शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा,"महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं क्योंकि वे (भाजपा) हेमंत सोरेन को सीएम पद से हटाना चाहते हैं, उनकी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं और झारखंड में अस्थिरता लाना चाहते हैं।

    भाजपा इस काम के लिए समय चाहती है। आपने देखा कि चंपई सोरेन ने बैठक के बाद क्या कहा। महाराष्ट्र में भी यही बात है। वे 'लाडला भाई' योजना में बह जाएंगे। चुनाव आयोग संविधान के खिलाफ काम कर रहा है और दबाव में है।''

    सीएम पद पर से हटाए जाने पर आहत थे चंपई सोरेन 

    बता दें कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के दौरान उन्होंने गहरी नाराजगी प्रकट की थी। वे उस वक्त बुलाए गए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक में जाने को भी तैयार नहीं थे। चंपई सोरेन ने यह भी कहा है कि पार्टी के किसी सदस्य को शामिल करने या संगठन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने का उनका इरादा नहीं है।

    यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल होने की तैयारी, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप; चंपई सोरेन बोले- मैं राह तलाशने को मजबूर