Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाओ' चीन के नए नक्शे पर भड़के संजय राउत

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 12:22 PM (IST)

    China New Map शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चीन के नए नक्शे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा कि दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाओ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सच कहा था। बता दें कि चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपना हिस्सा बताया है।

    Hero Image
    चीन के नए नक्शे पर भड़के संजय राउत (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पड़ोसी देश चीन के नए नक्शे को लेकर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। चीन का नया मानक मानचित्र जारी होने के बाद विरोधी दलों को केंद्र सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। उधर इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात सच निकली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाओ

    संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी को देखना चाहिए, अभी ब्रिक्स में गए थे। चीन के राष्ट्रपति से मिलकर आए थे, उनको गले लगाया। उसके बाद चीन का नक्शा आता है। ये देखकर हमारा दिल टूट जाता है।

    राहुल गांधी ने जो कहा वो सही कहा है। लद्दाख में पैंगोंग वैली तक चीन घुस गया है। चीन हमारी जमीन खा गया है। राहुल की बात सच है। अरुणाचल में भी चीन घुसने की कोशिश कर रहा है। हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाओ।

    कांग्रेस ने भी बोला हमला

    इससे पहले, कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दावा किया कि चीन ने भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि चीन का दावा बेतुका और निरर्थक है। यह भारत और चीन के सीमा विवाद के इतिहास से पता चलता है। हकीकत यह है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन किया है।

    चीन के नए नक्शे में क्या है?

    गौरतलब है कि चीन ने सोमवार को नया मानचित्र जारी किया है। चीन ने इस नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपना हिस्सा बताया है। चीन ने ताइवान को भी अपना हिस्सा बताया है। इसके साथ ही उनसे दक्षिण चीन सागर भी अपना दावा ठोका है।