विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राहुल गांधी को जान का खतरा है, कुछ लोग हमला करने की सोच रहे हैं', दिग्गज नेता का दावा

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Wed, 18 Sep 2024 05:02 PM (IST)

राहुल गांधी को लेकर हाल ही में की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर मचे बवाल के बीच शिवसेना (यूबीटी) के ...और पढ़ें

अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल के बयानों पर खूब सियासी बवाल हुआ था। (File Image)
अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल के बयानों पर खूब सियासी बवाल हुआ था। (File Image)

HighLights

  1. संजय राउत ने भाजपा और शिवसेना विधायकों की टिप्पणियों की निंदा की।
  2. इस पर चुप्पी साधने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह पर भी उठाया सवाल।

पीटीआई, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। राउत ने राहुल के खिलाफ भाजपा-शिवसेना विधायकों द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करते हुए ये दावा किया।

पीटीआई के अनुसार राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ सत्तारूढ़ दलों के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। शिवसेना यूबीटी नेता ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, 'दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र के लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं कि उनका (गांधी का) वही हश्र होगा, जो उनकी दादी (इंदिरा गांधी) के साथ-साथ उनके पिता (राजीव गांधी) का हुआ था। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, इसका मतलब है कि वे ऐसी टिप्पणी करने वाले लोगों के साथ हैं।

राउत का दावा- कुछ लोग हमला करने की फिराक में

संजय राउत ने कहा, 'हम इसकी और इन दोनों नेताओं की चुप्पी की भी निंदा करते हैं। वह विपक्ष के नेता हैं और उनके पास कैबिनेट रैंक है। जब आपकी पार्टी के लोग उन पर हमला करने की बात करते हैं और आप चुप रहें। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आगे राउत ने दावा किया कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश है और उनकी जान को खतरा है। कुछ लोग उन पर हमला करने की सोच रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के उनके हालिया अमेरिकी दौरे पर दिए गए बयानों पर खूब बवाल हुआ था और कई नेताओं ने उन पर विवादित टिप्पणी भी की थी। इसी के संदर्भ में संयज राउत ने हालिया दावा किया है।