Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने सिद्धू पर साधा निशाना,पात्रा बोले-पाकिस्तान कैबिनेट में हो जाएं शामिल

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Mon, 15 Oct 2018 07:29 AM (IST)

    भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने रविवार को पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्‍तान प्रेम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्‍हें पाकिस् ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा ने सिद्धू पर साधा निशाना,पात्रा बोले-पाकिस्तान कैबिनेट में हो जाएं शामिल

    नर्इ दिल्‍ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने रविवार को पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्‍तान प्रेम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्‍हें पाकिस्‍तान कैबिनेट में होना चाहिए। पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के लिए बार-बार उनका प्‍यार जाग जाता है। पात्रा ने कहा कि देश को बांटने की यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है। उत्‍तर भारत और दक्षिण भारत के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    इमरान खान की कैबिनेट में चले जाएं सिद्धू
    उन्‍होंने सिद्धू पर चुटकी लेेेेते हुए कहा कि जिस तरह से वे (सिद्धू) लगातार पाक प्रेम में हैं इसलिए एक सलाह देना चाहता हूं, उन्हें इमरान खान की कैबिनेट में शामिल होना चाहिए। इस तरह लगातार पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाना एक साजिश प्रतीत होता है। यह उनके मन की स्‍थिति को दर्शाता है कि उत्‍तर भारत और दक्षिण भारत को बांटना चाह रहे और यही कांग्रेस पार्टी करना चाह रही है।

    पाकिस्तान से लगाव
    बता दें कि पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पड़ोसी देश पाकिस्तान से लगाव लगातार बना हुआ है। इससे पहले वहां के वजीर ए आजम और उनके किक्रेट के मित्र इमरान खान के शपथ ग्रहण में गए थे, जहां पाक सेना प्रमुख कमर बाजवा को गले लगाया था। इस पर भारत में खासा विवाद हुआ था। 


    इस बात पर हुआ है विवाद
    कसौली में खुशवंत सिंह साहित्‍य महोत्‍सव के लिए सिद्धू शुक्रवार को वहां गए थे। यहां सिद्धू ने साहित्‍य महोत्‍सव में कहा कि पाकिस्तान में न भाषा बदलती है और न ही लोग बदलते हैं। वहीं दक्षिण भारत में अगर आप जाएंगे तो वहां भाषा से लेकर खानपान तक सब कुछ बदल जाता है। यहां रहने के लिए अंग्रेजी या तेलुगु आनी चाहिए जबकि पाकिस्तान के बारे में ऐसा नहीं है।