सपा उम्मीदवार की कार्यकर्ताओं को सलाह, जो वोट नहीं कर रहा, उसकी पर्ची लेकर खुद डालो वोट
सपा और बसपा गठबंधन से लोकसभा प्रत्यााशी आर आर बंसल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ये हमारें फर्ज बनता है कि जो वोट नहीं डाल रहे उनसे पर्ची लेकर हम वोट डाले।
एएनआइ, एजेंसी। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए चुनाव प्रचार जारी है। सभी पार्टियां पूरे जोर शोर के साथ चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से लोकसभा प्रत्यााशी आर आर बंसल सुर्खियों में आ गए हैं।
बंसल ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ये हमारें कार्यकर्ताओं को कर्तव्य बनता है कि गांव में जाएं और जो लोग वोट नहीं डाल रहे हैं, उनसे पर्ची ले आएं और वोट डालें।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख पार्टी सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चार चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 6 मई, तीसरे चरण का मतदान 12 मई और चौथे चरण का मतदान 19 मई को होगा।
चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
देखें वीडियोः-
#WATCH RR Bansal, Samajwadi Party, while interacting with party workers in Chhatarpur: Ye hamare karyakartaon ka kartavya banta hai ki gaon mein jaayein, jo log vote nahi daal rahe hain, unse parchi le aaye aur parchi laa karke vote daalo. #MadhyaPradesh (02.04.2019) pic.twitter.com/XMd0Is6y21 — ANI (@ANI) April 3, 2019