विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB Victory Parade: डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर किया Virat Kohli का भव्य स्वागत, विधानसभा के बाहर फैंस का भारी हुजूम; देखें वीडियो

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 04 Jun 2025 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2025 05:20 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 18वें सीजन में जीत के बाद बेंगलुरु पहुंच चुकी है। टीम विक्ट्री परेड निकालने जा ...और पढ़ें

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया विराट कोहली का स्वागत।(फोटो सोर्स: एएनआई)
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया विराट कोहली का स्वागत।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। आईपीएल 18वें सीजन की चैंपियन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB) की टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में टीम विक्ट्री परेड (RCB Victory Parade) निकालने जा रही है। बुधवार रात से ही बेंगलुरु में जश्न का मौहाल है। लोगों भारी तादाद में चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

डीके शिवकुमार ने किया टीम का स्वागत

अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंची टीम इंडिया का भव्य स्वागत हुआ।  कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर विराट कोहली (Virat Kohli) समेत RCB की टीम के सदस्यों का स्वागत किया। जैसे ही विराट फ्लाइट से नीचे उतरे डीके शिवकुमार ने उन्हें गले लगाया और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।

थोड़ी देर में प्लेयर्स का स्वागत विधानसौधा के में होगा। इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए आरसीबी टीम के प्लेयर्स कुछ देर में विधानसभा पहुंचेंगे। थोड़ी देर पहले डीके शिवकुमार ने विधानसभा में तैयारियों का जायजा लिया।

आरसीबी ने पंजाब को छह रन से दी मात 

फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है।