Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rashtrapatni Remark Row: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अधीर रंजन चौधरी पर साधा निशाना, कहा- यह सिर्फ जुबान की फिसलन नहीं थी, बल्कि....

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2022 03:36 PM (IST)

    Rashtrapatni Remark Row केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर चौधरी पर राष्ट्रपत्नी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह केवल जुबान की फिसलन नहीं थी। उन्होंने जानबूझकर राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहा है।

    Hero Image
    Rashtrapatni Remark Row: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अधीर रंजन चौधरी पर साधा निशाना (फोटो- एएनआइ)

    नई दिल्ली, एजेंसी। Rashtrapatni Remark Row: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) की 'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी पर विवाद जारी है। अब इस पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि यह कृत्य जुबान से फिसलना नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए- रिजिजू

    किरेन रिजिजू ने एएनआइ से बात करते हुए कहा, 'यह जुबान फिसलना नहीं था। अगर आप क्लिप देखते हैं तो अधीर रंजन चौधरी (राष्ट्रपति मुर्मू के रूप में संदर्भित) दो बार स्पष्ट रूप से 'राष्ट्रपति' कहते हैं। इसके बाद फिर उन्होंने 'राष्ट्रपत्नी' कहा है। ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।'

    स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने को कहा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस बयान ने राजनीतिक तूफान ला दिया। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टिप्पणी करने के लिए अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा और माफी मांगने  को कहा।

    सोनिया गांधी से की माफी मांगने की मांग

    ईरानी ने चौधरी की टिप्पणी पर सोनिया गांधी पर भी हमला किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति मुर्मू के 'अपमान को मंजूरी दी'। राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

    तिल से बनाया जा रहा पहाड़

    स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने गलती से 'राष्ट्रपत्नी' शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल जानबूझकर तिल से पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।

    स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच हुई बहस

    बबता दें, संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी भाजपा नेता रमा देवी के पास गईं। उन्होंने कहा कि जब अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही माफी मांग ली है तो उन्हें इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? उस वक्त स्मृति ईरानी भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तभी सोनिया गांधी ने उनसे बात न करने के लिए कहा।

    सूत्रों ने बताया कि बाद में विपक्षी बेंच से एनसीपी की सुप्रिया सुले और सरकार की ओर से प्रह्लाद जोशी ने आक्रोशित सदस्यों को शांत कराया।