Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामलाल की भाजपा से RSS में वापसी, वीएल संतोष होंगे नए संगठन महामंत्री

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sat, 13 Jul 2019 11:28 PM (IST)

    भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल 13 वषर्षो तक भाजपा में रहने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस लौट गए हैं।

    रामलाल की भाजपा से RSS में वापसी, वीएल संतोष होंगे नए संगठन महामंत्री

    नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल 13 वर्षों तक भाजपा में रहने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस लौट गए हैं। संघ में वह अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। भाजपा में आने से पहले संघ में वह इसी भूमिका में रह चुके हैं। भाजपा में वीएल संतोष उनकी जगह ले सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार रामलाल ने दो बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा था। भाजपा अध्यक्ष से उन्होंने पार्टी के महासचिव (संगठन) के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने भाजपा में सभी से मिले सहयोग पर आभार जताते हुए कहा था कि उनकी उम्र 65 वर्ष हो चुकी है इसलिए इस पद पर किसी ऊर्जावान व्यक्ति को नियुक्त किया जाए। रामलाल को संघ में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख का पद दिया गया है। इस पद पर वह पहले भी रह चुके हैं।

    उनकी वापसी का फैसला संघ की 'प्रांत प्रचारक बैठक' में लिया गया। शनिवार को विजयवाड़ा में यह बैठक संपन्न हुई। संघ के प्रचार प्रभारी अरुण कुमार ने यह जानकारी दी। भाजपा में महासचिव (संगठन) के पद पर हमेशा से संघ का पदाधिकारी ही रहा है। दोनों संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए यह पद संघ के पदाधिकारी को दिया जाता है। अरुण कुमार ने कहा कि संघ के पूर्णकालिकों के स्थानांतरण की यह नियमित प्रक्रिया है। सूत्रों ने कहा कि वीएल संतोष भाजपा में रामलाल की जगह ले सकते हैं।