Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामचंद्र गुहा बोले- हिंदुत्व के उदय के पीछे वामपंथ का पाखंड, भारत से ज्यादा अन्य देशों को करते हैं प्यार

    By TaniskEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:17 AM (IST)

    इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भारतीय वामपंथ के पाखंड को भारत में हिंदुत्व के उदय के कारणों में से एक बताया है। वामपंथी भारत से अधिक अन्य देशों से प्यार करते हैं।

    रामचंद्र गुहा बोले- हिंदुत्व के उदय के पीछे वामपंथ का पाखंड, भारत से ज्यादा अन्य देशों को करते हैं प्यार

    कोझिकोड, एएनआइ। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भारतीय वामपंथ के पाखंड को भारत में हिंदुत्व के उदय के कारणों में से एक बताया है। केरल लिटरेचर फेस्टिवल में उन्होंने कहा कि वामपंथी भारत से अधिक अन्य देशों से प्यार करते हैं। इस दौरान उन्होंने वामपंथी संगठनों की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय वामपंथियों का पाखंड हिंदुत्व के उदय का आज प्रमुख कारण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुहा ने इस दौरान कहा, 'आज वामपंथ केवल केरल में सत्ता में है, लेकिन वह पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अन्य राज्यों में सत्ता में रहे। वामपंथी विश्वविद्यालयों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों और फिल्म निर्माताओं में प्रभावशाली रहे हैं। वामपंथी वैचारिक रूप से पाखंडी इस वजह से हैं क्योंकि वे भारत से अधिक अन्य देशों से प्यार करते हैं।'

    कांग्रेस पर निशाना

    इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने हिंदुत्व के उदय का कारण कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार बताया। कांग्रेस एक परिवार की कंपनी नहीं थी। नेहरू को इंदिरा गांधी को अपना उत्तराधिकारी बनाने की कोई इच्छा नहीं थी। आजादी के संघर्ष की महान पार्टी का दयनीय पारिवारिक कंपनी में बदल गई है। यह भी आज हिंदुत्व के विकास का यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है।

    राहुल गांधी को सांसद चुनकर वायनाड के लोगों ने बहुत गलत काम किया

    गुहा ने कहा कि राहुल गांधी को अपना सांसद चुनकर वायनाड के लोगों ने बहुत गलत काम किया। अगर आप 2024 में भी उन्हें चुनने की गलती करते हैं तो आप और बड़ी गलती करेंगे। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मजबूत होंगे।  

    पीएम मोदी सेल्फमेड हैं

    गुहा ने कहा कि पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। पीएम मोदी सेल्फमेड हैं। उन्होंने 15 साल तक एक राज्य चलाया है, उनके पास प्रशासनिक अनुभव है, वह अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत करने वाले हैं और वह कभी भी यूरोप में छुट्टियां नहीं लेते हैं। 

    यह भी पढ़ें : इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- केरल ने उन्‍हें चुनकर विनाशकारी काम किया