Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजनीकांत ने शाह और PM मोदी की जोड़ी को बताया कृष्ण-अर्जुन, Article 370 को लेकर कही ये बात

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Sun, 11 Aug 2019 04:05 PM (IST)

    सुपरस्टार रजनीकांत ने जम्मू कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के फैसले पर गृह मंत्री अमित शाह की सराहना की और पीएम मोदी और शाह की जोड़ी को कृष्ण- अर्जुन बताया।

    रजनीकांत ने शाह और PM मोदी की जोड़ी को बताया कृष्ण-अर्जुन, Article 370 को लेकर कही ये बात

    चेन्नई,पीटीआइ। अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत ने रविवार को जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने के बाद रविवार को इस फैसले पर गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने अमित शाह और पीएम मोदी की जोड़ी को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजनीकांत ने आगे कहा कि मिशन कश्मीर के लिए अमित शाह को मेरी हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए उन्हें मेरा सलाम। चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन की तरह है।

    उन्होंने आगे कहा कि हम ये नहीं जानते कि कौन कृष्ण है और कौन अर्जुन। बता दें कि रजनीकांत के घोषणा की है कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे और 2021 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी ने महाभारत में कौरवों को हराने में खास भूमिका निभाई थी। 

    बता दें कि केंद्र सरकार ने इसे हफ्ते जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है। इसके अलावा जम्मू और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बना दिया है। दोनों सदनों में इस बिल को पास कर दिया गया है। बता दें कि चेन्नई में नायडू की जिस किताब का विमोचन समारोह में गए थे, इस किताब में दो साल के कार्यकाल के वृत्तांत का जिक्र किया गया है। किताब विमोचन कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जा रहा है।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner