Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय सिंह को बेल, तो फिर केजरीवाल को क्यों जेल? राजनाथ ने 'वॉशिंग मशीन' के आरोपों पर भी दिया जवाब

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 12 Apr 2024 09:31 AM (IST)

    Rajnath Singh on Kejriwal jail केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। राजनाथ ने कहा कि अगर संजय सिंह को कोर्ट से राहत मिल सकती है तो केजरीवाल को क्यों नहीं मिली।

    Hero Image
    Rajnath Singh on Kejriwal jail विपक्ष पर बरसे राजनाथ।

    एएनआई, नई दिल्ली। Rajnath Singh on Kejriwal jail दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनाथ ने कहा कि अगर संजय सिंह को कोर्ट से राहत मिल सकती है तो केजरीवाल को क्यों नहीं मिली। 

    'वाशिंग मशीन' पर भी बोले राजनाथ

    समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षी दल अपनी "गलतियों और कमजोरियों" को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' दूसरे दलों से इसमें शामिल होने वाले नेताओं को उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों को साफ कर देती है। 

    केजरीवाल को कोर्ट से क्यों नहीं मिल रही राहत?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए राजनाथ ने पूछा कि उन्हें अदालतों से राहत क्यों नहीं मिली। अगर यह मान भी लिया जाए कि वह हमारी वजह से जेल गए, तो उन्हें राहत क्यों नहीं मिल रही है? क्या हमने अदालतों पर भी कब्जा कर लिया है? ये लोग क्या कहना चाह रहे हैं? राजनाथ ने कहा कि कुछ देर बाद ये लोग यह भी कहेंगे कि भाजपा ने अदालतों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन क्या ये संभव है। 

    आम आदमी पार्टी और तृणमूल को दिया ये जवाब

    आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर, राजनाथ ने कहा कि ईडी और सीबीआई और आयकर विभाग सब अपना काम कर रहे हैं। सब भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर लगे हैं और यही प्रधानमंत्री का संकल्प है।

    अगर विपक्षी दलों को लगता है कि उन्हें फंसाया गया है, उनके नेता बेबुनियाद आरोपों पर जेल में हैं, तो उन्हें अदालतों से सुरक्षा मिल सकती है। 

    विपक्ष को अदालतों पर भरोसा नहीं...

    राजनाथ ने कहा कि अगर संजय सिंह को जमानत मिल सकती है, तो अन्य पार्टी नेताओं को ऐसी राहत क्यों नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष को अदालतों पर भरोसा नहीं है। अगर अदालतों में खिलाफ फैसला आता है तो हम उसे स्वीकार करेंगे।