नई दिल्ली एएनआई। विजयदशमी के मौके पर फ्रांस ने भारत को पहले राफेल लड़ाकू विमान सौंप दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राफेल को लेने के लिए खुद फ्रांस पहुंचे हुए हैं। फ्रांस की रक्षामंत्री ने भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राफेल में उड़ान भरी।
#WATCH Mérignac(France): #Rafale jet carrying Defence Minister Rajnath Singh takes off for a sortie. It is being flown by Philippe Duchateau, head test pilot of Dassualt Aviation. pic.twitter.com/i99hZmB7aF
— ANI (@ANI) October 8, 2019
विमान मिलेने के बाद राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की और उसके बाद फ्रांस की कंपनी दसौ से खरीदे गए लड़ाकू विमान राफेल पर 'ऊं' लिखा। इसके अलावां राफेल विमान के पहियों के नीचे नीबू भी रखा गया। दसौ के साथ हुए सौदे की पहली खेप के तहत भारत 4 राफेल विमान हासिल करेगा।
Mérignac(France): Defence Minister Rajnath Singh performs 'Shastra Puja', on the Rafale combat jet officially handed over to India. https://t.co/emOeslAt5e" rel="nofollow pic.twitter.com/M7SHuSBcD2
— ANI (@ANI) October 8, 2019
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में आज दशहरा का त्योहार है जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बुराई पर जीत का जश्न मनाते हैं। इसके साथ ही आज 87वां वायु सेना दिवस भी है, इसलिए यह दिन कई मायनों में खास बन गया है।
बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर पेरिस गए हैं। उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के बीच पैरिस में एक बैठक हुई। दोनों के बीच बैठक 35 मिनट तक चली। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। इस बैठक में भारत की ओर से आठ लोग शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पेरिस में एक फ्रांसीसी सैन्य विमान में सवार होकर राफेल लड़ाकू विमान को हासिल करने के लिए पेरिस से मेरिनयाक पहुंचे।
फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस पहुंचकर मैं खुश हूं। यह देश भारत का अहम साझेदार है। उन्होंने ने लिखा फ्रांस के साथ हमारा यह खास रिश्ता औपचारिक संबंधों से भी ज्यादा गहरा और लंबा है। फ्रांस की मेरी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच के सामरिक साझेदारी का विस्तार करना है।
#WATCH France: Defence Minister Rajnath Singh on-board a French military aircraft in Paris. He is travelling in the aircraft from Paris to Mérignac to receive the first Rafale combat aircraft. pic.twitter.com/FSGwZjjiCA
— ANI (@ANI) October 8, 2019
दसौ के संयंत्र में होगा कार्यक्रम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसौ एविएशन के संयंत्र में है। हालांकि 36 विमानों में से पहला विमान रक्षा मंत्री को मंगलवार को ही मिल जाएगा लेकिन चार विमानों की पहली खेप अगले वर्ष मई में भारत पहुंचेगी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने बताया कि रक्षा मंत्री मेरीगनैक में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ राफेल सौंपने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राजनाथ सालाना रक्षा वार्ता में हिस्सा लेंगे। इसमें रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।
सीईओ के साथ बैठक करेंगे राजनाथ
बाबू ने कहा कि सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस की शीर्ष आयुध कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनसे मेक इन इंडिया में भाग लेने को कहा जाएगा। संभवत: सिंह उन लोगों को 5 से 8 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित रक्षा एक्सपो में आने का न्योता देंगे।