Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Politics: कौन होगा राजस्थान का 'पायलट'? सीएम बदलने की अटकलें हुई तेज, 10 प्वाइंट में पढ़े अपडेट्स

    Rajasthan Politics राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। संभव है कि अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। आज शाम राजस्थान में विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है।

    By Manish NegiEdited By: Updated: Sun, 25 Sep 2022 11:40 AM (IST)
    Hero Image
    Rajasthan Politics: कौन होगा राजस्थान का 'पायलट'?

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गहलोत ने चुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। इसी बीच, गहलोत के एलान के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अटकलें हैं कि राजस्थान में मुख्यमंत्री बदला जाएगा। ऐसे में राजस्थान का नया 'पायलट कौन होगा, इसको लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. कांग्रेस पार्टी ने आज शाम सात बजे जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में राजस्थान के अगले सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा।
    2. अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्हें राजस्थान के सीएम पद से इस्तीफा देना होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि पार्टी की 'एक व्यक्ति एक पद' नीति का समर्थन करती है। राहुल ने एर्नाकुलम में कहा कि हमने उदयपुर के चिंतन शिविर में जो वादा किया था उसे निभाया जाएगा।
    3. हालांकि, गहलोत के हाल ही में दिए बयानों से लगता रहा है कि वो पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का सीएम पद भी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। गहलोत ने कहा था कि 'एक व्यक्ति, एक पद' तब लागू होता है जब आलाकमान लोगों को नामित करता है।
    4. गहलोत द्वारा सीएम की कुर्सी छोड़ने की स्थिति में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व की पहली पसंद सचिन पायलट बताए जा रहे हैं।
    5. अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने के एलान के बाद सचिन पायलट ने विधायकों से मुलाकात शुरू कर दी है। सचिन पायलट ने इसी शुक्रवार को विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी से भी मुलाकात की थी।
    6. राजस्थान के अगले सीएम के नाम का अभी एलान नहीं किया गया है। कयास से भी हैं कि गहलोत सीएम पद के लिए राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश कर सकते हैं। जोशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
    7. राजस्थान के कई मंत्रियों ने इस बात की भी वकालत की है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी गहलोत मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।
    8. हालांकि, कुछ मंत्रियों का ये भी कहना है कि उन्हें सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने से भी कोई दिक्कत नहीं है। कुछ मंत्री तो उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वश्रेष्ठ चेहरा बता रहे हैं।
    9. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में दो उम्मीदवार तो तय हैं। एक अशोक गहलोत और दूसरा शशि थरूर। शशि थरूर ने नामांकन फार्म हासिल भी कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि थरूर नामांकन के आखिरी दिन 30 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में पर्चा दाखिल करेंगे।
    10. बता दें कि 24 से 30 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। एक अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसी दिन वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 8 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा। 19 अक्टूबर को नए अध्यक्ष के नाम का एलान होगा।

    ये भी पढ़ें:

    Rajasthan Politics: राजस्थान का नया सीएम कौन? आज हो सकता है एलान, गहलोत ने बुलाई विधायक दल की बैठक

    Rajashtan Politics: क्‍या राजस्थान के सीएम बनेंगे सचिन पायलट? गहलोत खेमे के कई विधायकों और मंत्रियों का मिल सकता है समर्थन