Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं, नाम के लिए नहीं....', PM संग्रहालय विवाद पर बोले राहुल गांधी

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 11:29 AM (IST)

    Rahul Gandhi on PM Museum नेहरू म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं न कि सिर्फ उनका नाम था।

    Hero Image
    Rahul Gandhi on PM Museum नेहरू म्यूजियम को लेकर राहुल गांधी ने कसा तंज।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Rahul Gandhi on PM Museum नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल ने जवाहर लाल नेहरू के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल ने कहा कि नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं, न कि सिर्फ उनका नाम था।

    आज से लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर राहुल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिनों के लिए लेह-लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। राहुल लद्दाख प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति बनाएंगे।  

    नेहरू मेमोरियल को लेकर जुबानी जंग

    इससे पहले, नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी।

    नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का आधिकारिक नाम बदलने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू के महान योगदान को कभी नहीं छीन सकते।

    जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज

    जयराम रमेश ने बीते दिन एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया,

    आज से, एक प्रतिष्ठित संस्थान को एक नया नाम मिलता है। विश्व प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) पीएमएमएल-प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय बन गया है। श्री मोदी के पास भय, जटिलताओं और असुरक्षाओं का एक बड़ा बंडल है, खासकर जब यह हमारे पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की बात आती है। उनके पास नेहरू और नेहरूवादी को नकारने, विकृत करने, बदनाम करने का एक सूत्रीय एजेंडा रहा है।   

    केंद्र द्वारा सोमवार को आधिकारिक तौर पर नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) कर दिया गया।