Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरा भाई शादी करे, बच्चें हों', रायबरेली की जनता ने राहुल को लेकर पूछा सवाल तो क्या बोलीं प्रियंका

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 17 May 2024 09:58 AM (IST)

    प्रियंका गांधी जब रायबरेली में लोगों को संबोधित कर रही थी तब भीड़ बार-बार एक ही सवाल कर रही थी। प्रियंका गांधी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए राहुल गांधी को आगे कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने आस-पास मौजूद नेताओं से पूछा की लोग क्या बोल रहे हैं। फिर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा अब जल्दी ही करनी होगी।

    Hero Image
    राहुल गांधी की शादी को लेकर बहन प्रियंका गांधी ने जवाब दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भले ही उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रहीं हैं, लेकिन वो लगातार उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली कर रहीं हैं। बीते सोमवार को राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहा था। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब जल्दी ही शादी करनी पड़ेगी: राहुल गांधी

    प्रियंका गांधी जब लोगों को संबोधित कर रही थी तब भीड़ बार-बार एक ही सवाल कर रही थी। प्रियंका गांधी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए राहुल गांधी को आगे कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने आस-पास मौजूद नेताओं से पूछा की लोग क्या बोल रहे हैं। इसके बाद राहुल ने खुद ही जनता की बात सुन ली। फिर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, अब जल्दी ही शादी करनी होगी।

    मैं चाहती हूं कि मेरा भाई खुश रहे: प्रियंका गांधी

    इससे कुछ दिनों पहले एक यूट्यूब पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था कि मैं चाहती हूं कि मेरा भाई खुश रहे। मैं चाहती हूं कि जल्द वह शादी करें और उनके बच्चे हों।

    यह भी पढ़ें: 'कभी सोचा नहीं था... हम लोग सदमे में चले गए', सीएम पद की दावेदारी और सीता सोरेन के बीजेपी में जाने पर क्या बोलीं कल्पना सोरेन, पढ़िए पूरा इंटरव्यू