Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे अब चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही मदद', राहुल गांधी ने कर दिया नया दावा

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:37 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के अंदर से उन्हें इस मुद्दे पर मदद मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि CEC उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।

    Hero Image
    वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल ने कर दिया नया दावा। (फोटो: PTI)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में एक बार फिर से वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। आज की पीसी की दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के मुद्दे पर उन्हें आयोग के अंदर से मदद मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा हाइड्रोजन बम अभी बाद में आएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयु्क्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि CEC उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।

    'EC के अंदर से मिल रही मदद'

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है, और यह रुकने वाला नहीं है।

    राहुल गांधी ने अपनी पीसी के दौरान कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को बचाना बंद करना चाहिए। आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के राजुरा में 6815 टारगेट मतदाताओं के नाम जोड़े गए। अलंद में हमने हटाए गए मतदाता पकड़े, राजुरा में भी जोड़े गए, लेकिन मूल विचार वही है। यही व्यवस्था ऐसा कर रही है। यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी ऐसा कर रही है और हमारे पास इसके सबूत हैं।

    '10-15 साल से चल रहा ये सिलसिला'

    राहुल गांधी ने कहा कि चौंकाने वाली बात है कि यह सिलसिला पिछले 10 से 15 वर्षों से जारी है। यह एक व्यवस्था है, यह एक ढांचा है। लोकतंत्र का अपहरण हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को केवल भारत के लोग ही बचा सकते हैं। कोई और लोकतंत्र को नहीं बचा सकता। राहुल गांधी यहाँ आकर कुछ कह सकते हैं और कह सकते हैं कि यह सच है, लेकिन भारत के लोग यह कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली में राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में धांधली और वोट चोरी से जुड़े मुद्दे को एक बार फिर उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिना पुख्ता सबूत के कुछ भी नहीं कह रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बिहार में राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में इंडी गठबंधन के नेता शामिल हुए थे। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें: 'कर्नाटक में वोटर लिस्ट से कट गए 6018 नाम, वोट चोरों को बचा रहे CEC'; राहुल गांधी का बड़ा आरोप

    यह भी पढ़ें: EVM पर उम्मीदवार की कलर फोटो, वोटर्स को नहीं होगा कन्फ्यूजन; बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की नई पहल