विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अंकल सैम आप भी...', अब सोशल मीडिया पर राहुल के बयान पर छिड़ी बहस, शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 14 Mar 2023 02:48 PM (IST)

Rahul Gandhi London Statement अब सोशल मीडिया पर भी राहुल के बयान को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई ...और पढ़ें

Rahul Gandhi London Statement भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग।
Rahul Gandhi London Statement भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Rahul Gandhi London Statement राहुल गांधी के ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए भाषण के खिलाफ आज फिर संसद के दोनों सदनों में खासा हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की माफी की मांग की तो विपक्ष ने एक सुर में अदाणी मामले में जेपीसी की जांच का मुद्दा उठाया। इस बीच, अब सोशल मीडिया पर भी राहुल के बयान को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई है।

पित्रोदा बोले- राहुल के खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर लोगों से कांग्रेस सांसद के भाषण के बारे में "झूठ को बढ़ावा देना और प्रचार करना बंद करने" का आग्रह किया, तो वहीं भाजपा नेता ने राहुल गांधी को एक सीरियल अपराधी कहा। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे सैम पित्रोदा ने ट्वीट के जरिए पूछा कि मीडिया के सहयोग से निर्वाचित नेताओं के खिलाफ झूठ और गलत सूचना के आधार पर एक सुनियोजित और सुव्यवस्थित व्यक्तिगत हमले शुरू करने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि इन सब से राहुल का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

सैम पित्रोदा ने कहा कि लोग बिना राहुल का भाषण सुने झूठ फैलाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने ब्रिटेन में कहा था कि भारतीय लोकतंत्र की स्थिति चिंता का विषय तो है, लेकिन इसपर हम निपटेंगे। सैम ने कहा कि राहुल ने किसी विदेशी देश से इसपर मदद नहीं मांगी।

पूनावाला बोले- अंकल सैम पहले आप देखिए

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सैम पित्रोदा पर पलटवार करते हुए कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए और कहा कि पूरे देश ने राहुल गांधी का वीडियो देखा है और वह अमेरिका, यूरोप से भारतीय मामलों में कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने निकोलस बर्न के हस्तक्षेप की भी मांग की, जबकि मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तानी हस्तक्षेप की मांग की।