Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चार बार के सांसद हैं फिर भी...', निशिकांत दुबे ने 6 प्वाइंट्स में राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी

    संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (3 फरवरी) को चर्चा में हिस्सा लिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कई ऐसी बातें कही जिसपर सत्ता पक्ष ने सवाल खड़े किए। राहुल गांधी के भाषण को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कई सवाल पूछे।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 04 Feb 2025 04:11 PM (IST)
    Hero Image
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे ने साधा निशाना।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  संसद में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकार से कई सवाल पूछे। हालांकि, उन्हें अपने भाषण के दौरान कई ऐसी बातें कही, जिस पर सत्ता पक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं  भाषण के दौरान राहुल गांधी को टोकते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप जो बात बोल रहे हैं उनको ऑथेंटिकेट कीजिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के भाषण के ऐसे छह मुद्दे गिनाएं जो तथ्यात्मक तौर पर सही नहीं है। निशिकांत दुबे ने कहा कि चार बार सांसद रहे राहुल गांधी देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 5 के तहत सदन में फ्री और फेयर चर्चा का अधिकार दिया है। राहुल गांधी इस अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

    निशिकांत दुबे ने पूछे कई सवाल 

    पहला सवाल

    निशिकांत दुबे ने कहा कि सबसे पहले मैं फोन का जिक्र करना चाहता हूं। भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि दिस फोन इस मेड इन इंडिया, दिस फोन इस असेंबल्ड इन इंडिया। कांग्रेस ने किस तरह देश को विदेशियों के हाथ गिरवरी रख दिया था उसकी एक कहानी सुनाता हूं। ये बात आईटीए वन की है। उस समय पी चिदंबरम देश के वित्त कॉमर्स मिनिस्टर हुआ करते थे।

    1996-  1997 में इंटरनेशनल टेलीकॉम अग्रीमेंट यानी ita 1 वन आया। उस समय केवल 14 देशों ने ही इस एग्रीमेंट पर साइन किया था। चीन उसमें नहीं था। हालांकि, देश को बेचने के लिए तत्कालीन मंत्री ने पैसे लेकर एग्रीमेंट पर साइन कर दिया। इस एग्रीमेंट में कहा गया था  कोई भी कंपोनेंट आप लेकर आ जाओ, कोई भी कम्पोनेंट-हार्डवेयर या इलेक्ट्रॉनिक का कोई भी सामान लेकर आ जाओ शून्य फीसदी ड्यूटी लगेगा। इसके बाद चीन से खिलौने आने लगे।

    साल 2014 के बाद देश ने मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाया। देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर आगे जाएगा। साल 2015 में जब आईटीए-2 आया तो हमने साइन नहीं किया।

    बॉर्डर पर सवाल

    भाजपा सांसद राहुल गांधी ने चीन से जुड़ी बातों का जिक्र किया।  राहुल गांधी के इस दावे पर निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने का आदत है।

    निशिकांत दुबे ने कहा कि नेहरू ने पंचशील एग्रीमेंट करने का विचार किया तो औपचारिक तौर पर कांग्रेस में उनका विरोध किया था। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा था कि आप देश को बेच रहे हो, आप तिब्बत को उसके साथ जाने के लिए मजबूर कर रहे हो, आप हमारे ऊपर एक दुश्मन को पैदा कर रहे हो और ये चलने वाला नहीं है।  एक दिन चीन ने  हमारे ऊपर अटैक करेगा।

    सेना और पीएम के बयान का मुद्दा

    भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि चीन को लेकर पीएम मोदी और सेना प्रमुख की बातें अलग-अलग है। इस पर निशिकांत दुबे ने कहा कि सन् 1960 के दशक में रॉबर्ट्स फील्ड मार्शल था। उन्होंने कहा था कि चीन भारत पर अटैक करेगा। हमारी सेना इतनी मजबूत नहीं है, लेकिन नेहरू ने कहा कि वो गलत बयान दे रहे हैं।

    निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से छठा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने एक अग्रीमेंट साइन किया।  1981 से 1987 तक जब उनके पिता जी प्रधानमंत्री थे तब आठ बार चीन के साथ बाइलेटरल टॉक हुए। कांग्रेस ने चीन को देश में सीमा में घुसने दिया। चीन की सेना लद्दाख आ पहुंची। अरुणाचल आ पहुंची।

    निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने चीन के साथ एग्रीमेंट किया। चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी ने क्या एग्रीमेंट किया है?  

    यह भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है', उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान; I.N.D.I.A. में फूट पर जताई चिंता