विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा में बरसे राहुल गांधी, कहा- 'महाभारत में अभिमन्यु जिस चक्रव्यूह में फंसा, वही अब हिंदुस्तान के साथ'

Published: Mon, 29 Jul 2024 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2024 04:09 PM (IST)

Rahul Gandhi on Budget राहुल गांधी ने आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्र सरकार पर जमकर हमला ...और पढ़ें

Rahul Gandhi on budget संसद में बोलते हुए राहुल गांधी।
Rahul Gandhi on budget संसद में बोलते हुए राहुल गांधी।

HighLights

  1. बजट को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी।
  2. राहुल बोले- पीएम मोदी ने पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसाने का काम किया।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में आज बजट को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान भाषण देते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi on budget) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई में जिस तरह अभिमन्यु को फंसाया था, उसी तरह इस 21वीं सदी में पूरे हिंदूस्तान को चक्रव्यूह में फंसाया गया है। 

राहुल ने इसी के साथ बजट की कई कमियों को रेखांकित किया। आइए जानें राहुल के भाषण की बड़ी बातें...

देश को चक्रव्यूह में फंसाया गया

राहुल ने आगे कहा कि 6 लोगों ने अभिमन्यु को फंसाकर मारा था और उसी तरह इस समय भी 6 लोग ही देश को चक्रव्यूह में फंसा रहे हैं। राहुल ने कहा इसे पीएम मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, मुकेश अंबानी और अदाणी जी कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ ये 6 लोग ही देश को चलाने का काम कर रहे हैं।

छाती पर चक्रव्यूह का साइन लेकर घूम रहे पीएम: चक्रव्यूह का दूसरा नाम पद्म होता है, मतलब लोटस होता है। 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह भी लोटस की शेप में है और उसका चिन्ह पीएम मोदी अपनी छाती पर लगाकर घूमते हैं। 

पहले तोड़ी टांग, अब बैंडेज लगा रहे

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल में छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया। उससे देश की रीड की हड्डी टूट गई है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। 

राहुल ने कहा कि एक इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की गई और आपने कहा कि 500 बड़ी कंपनियों में युवाओं को नौकरी दी जाएगी, लेकिन 99 फीसद युवाओं को इससे लेना देना नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपने पहले टांग तोड़ दी और फिर बाद में आप बैंडेज लगा रहे हैं। 

A1 और A2 चला रहे पूरी अर्थव्यवस्था

राहुल ने आगे कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था केवल दो लोगों के हाथों में है। उन्होंने पहले अडानी और अंबानी का नाम लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा टोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि अब मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन ए1 और ए2 कह दूंगा।

किसानों को भी चक्रव्यूह में फंसाया

राहुल ने कहा कि इस सरकार ने किसानों को भी चक्रव्यूह में फंसाया है। उन्होंने कहा कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिलने आया, लेकिन उन्हें मुझसे नहीं मिलने दिया जा रहा था। राहुल ने कहा कि देश के अन्नदाता केवल एमएसपी की लीगल गारंटी मांग रहे हैं, लेकिन बजट में कुछ नहीं किया गया। 

पेपर लीक का उठाया मुद्दा 

राहुल ने इसी के साथ पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उम्मीद थी कि बजट में वित्त मंत्री नीट पेपर लीक पर कुछ तो बोलेंगी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला।