विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi in Parliament: भगवान शिव और हिंदू पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी की संसद में हो गया हंगामा, PM मोदी भी उठ पड़े

Published: Mon, 01 Jul 2024 04:05 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Jul 2024 04:10 PM (GMT+05:30)

Rahul Gandhi on lord shiva लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने ...और पढ़ें

Rahul Gandhi on lord shiva शिवजी पर बोले राहुल।
Rahul Gandhi on lord shiva शिवजी पर बोले राहुल।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने भगवान शिव का चित्र दिखाकर भाजपा पर बोला हमला।
  2. राहुल बोले- संविधान कर रही थी भाजपा, तभी जनता ने सिखाया सबक।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Gandhi on lord shiva  संसद में आज नीट को लेकर विपक्ष ने खूब हंगामा किया। इस बीच आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही थी, तभी इसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया। 

राहुल ने कहा कि यही नहीं मेरे पर भी हमले हुए। मेरे पर कई केस दर्ज किए गए, यहां तक की मुझे 2 साल की सजा भी सुना दी गई। राहुल ने कहा कि मुझे मीडिया भी टारगेट करता रहा, लेकिन जनता ने जवाब दिया। 

भगवान शिव का किया जिक्र

राहुल ने इसके बाद सदन में भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए कहा कि हम सब भगवान शिव की शरण में थे। इसी से हमें ऐसे लोगों से लड़ने में मदद मिली। भगवान के साथ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि शिवजी ने जहर पी लिया था और वो नीलकंठ हो गए थे, वहीं से हमने सीखा और कई जहर पिए। 

खुद को हिंदू कहने वाले ही हमेशा हिंसा करते

राहुल ने इसके बाद भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि इस्लाम में ये बताया गया है कि पैगंबर कहते हैं कि ईश्वर हमारे साथ हैं, इसलिए डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के गुरु नानक जी का भी यही संदेश है। इसके बाद राहुल ने भगवान शिव का चित्र दिखाकर कहा कि शिवजी कहते हैं कि डरो और डरोओ मत।

PM मोदी ने जताया एतराज

राहुल ने कहा कि शिवजी ये संदेश देते हैं, लेकिन खुद को हिंदू कहने वाले खुद पूरा दिन हिंसा-हिंसा करते हैं। इस बीच राहुल की इस बात पर हंगामा हो गया, भाजपा ने कहा कि ये पूरे हिंदू समाज को हिंसा करने वाला बताना हुआ। यहां तक कि पीएम मोदी भी खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना अपमानजनक है।