Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संसद सदस्यता बहाली के बाद पहली विदेश यात्रा पर जा रहे Rahul Gandhi, भारतीयों से करेंगे मुलाकात

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 04:23 AM (IST)

    Rahul Gandhi Foreign Trip राहुल गांधी पांच दिनों तक तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के तहत वह पहले चरण में भारत से बेल्जियम पहुंचेंगे। सात और आठ सितंबर को वह बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रहेंगे। इस दौरान वह अनिवासी भारतीयों से बातचीत समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह यूरोपीय संसद भी जाएंगे। इसके बाद नीदरलैंड्स के लीडेन विश्वविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम में राहुल शामिल होंगे।

    Hero Image
    Rahul Gandhi Foreign Trip विदेश यात्रा पर जाएंगे राहुल।

    नई दिल्ली, आइएएनएस। Rahul Gandhi Foreign Trip लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी अपनी पहली विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वह सात से 11 सितंबर तक तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के तहत वह पहले चरण में भारत से बेल्जियम पहुंचेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रसेल्स में अनिवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

    सात और आठ सितंबर को वह बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रहेंगे। इस दौरान वह अनिवासी भारतीयों से बातचीत समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह यूरोपीय संसद भी जाएंगे। इसके बाद नौ सितंबर को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचेंगे। यहां एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    नीदरलैंड्स के लीडेन विश्वविद्यालय में व्याख्यान

    फ्रांस में भी राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही अनिवासी भारतीयों से संवाद करेंगे। इसके बाद वह नीदरलैंड्स पहुंचेंगे। 10 सितंबर को नीदरलैंड्स के लीडेन विश्वविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11 सितंबर को वह भारत वापस लौटेंगे।