विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वैमनस्य पैदा करती है कांग्रेस', कर्नाटक में जेपी नड्डा बोले- देश विरोधी लोगों को गले लगाते हैं राहुल गांधी

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 21 Jan 2023 04:16 PM (IST)

कर्नाटक दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

कर्नाटक में जेपी नड्डा बोले- देश विरोधी लोगों को गले लगाते हैं राहुल गांधी
कर्नाटक में जेपी नड्डा बोले- देश विरोधी लोगों को गले लगाते हैं राहुल गांधी

बेंगलुरू, एएनआई। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने ज्ञानयोगाश्रम में पूजा-अर्चना की। जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास समाज को तोड़ना और समाज में अराजकता फैलाने का है।

भाजपा सरकार में सुरक्षित है कर्नाटक का विकास

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जो उमंग और उत्साह देख रहा हूं वो साफ एक बात को बता रही है कि आपने आने वाले समय में कर्नाटक में एक बार फिर से कमल खिलाने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पर वैमनस्य पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो मनी पावर, मसल्स पावर, समाज को तोड़ना, समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही। जबकि दूसरी तरफ भाजपा है जिसका सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास मंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों में वैमनस्य जबकि भाजपा सद्भावना पैदा करती है।

सही बटन दबाने से होते हैं सही फैसले

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की संस्कृति, कर्नाटक का विचार और कर्नाटक का विकास ये तमाम चीजें महज भाजपा सरकार में सुरक्षित है और किसी राज में नहीं। उन्होंने लोगों को मतदान की ताकत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपकी उंगली में बहुत ताकत है। अगर ये उंगली ईवीएम का सही बटन दबाती है तो सही फैसले हो जाते हैं, लेकिन अगर गलत बटन दबाती है तो त्राहिमाम-त्राहिमाम हो जाता है।

मिशन कर्नाटक पर भाजपा, कलबुर्गी पहुंचे जेपी नड्डा; विजय संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

इसी बीच भाजपा अध्यक्ष ने वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्या भारत में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं है ? अमेरिका में महज 76 फीसदी और यूरोप में 64 फीसदी ही वैक्सीन लगाई गई है। जबकि चीन के बारे में कोई नहीं जानता है।

राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के कवियों, लेखकों और साहित्याकारों की प्रशंसा और कर्नाटक की परंपराओं का सम्मान किए बिना कभी कर्नाटक नहीं छोड़ते हैं। जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी ने राज्य में तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश विरोधी लोगों को गले लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके नेता क्या किसी एक भी योजना का नाम गिनवा सकते हैं, जिससे कर्नाटक का विकास सुनिश्चित हुआ हो? गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित और शोषित इनके लिए अगर किसी ने काम किया है तो भाजपा ने किया है। हम जनता के लिए काम करने वाले लोग हैं और हर दृष्टि से विकास सुनिश्चित हो इसकी चिंता हमने की है।

Karnataka: जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का हार्ट अटैक से निधन, सिंदगी से लड़ने वाले थे विधानसभा चुनाव

गृहमंत्री अमित शाह करेंगे बिहार का दौरा, 22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में होंगे शामिल