विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का हार्ट अटैक से निधन, सिंदगी से लड़ने वाले थे विधानसभा चुनाव

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 21 Jan 2023 12:37 PM (IST)

Karnataka जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का दिल का शुक्रवार को दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जेडीएस ने शिवानंद ...और पढ़ें

Karnataka: जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का हार्ट अटैक से निधन
Karnataka: जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का हार्ट अटैक से निधन

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में जेडीएस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कद्दावर नेता शिवानंद पाटिल का निधन हो गया है। शिवानंद पाटिल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने इसकी जानकारी दी है।

शुक्रवार को आया दिल का दौरा

शिवानंद पाटिल को शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था, जिसके बाद उन्होंने फौरन अस्पताल ले जाया गया। शिवानंद के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। शिवानंद के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

सिंदगी से लड़ने वाले थे चुनाव

बता दें कि 54 वर्षीय शिवानंद पाटिल को जेडीएस ने विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। शिवानंद अगले विधानसभा चुनाव में सिंदगी सीट से चुनाव लड़ने वाले थे।

एचडी कुमारस्वामी ने जताया दुख

एचडी कुमारस्वामी ने शिवानंद के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिवानंद पाटिल की असामयिक मृत्यु से मुझे सदमा लगा है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख हुआ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार दुख सहने की शक्ति प्रदान हो।

जेडीएस ने भी किया ट्वीट

वहीं, जेडीएस ने भी ट्वीट कर शिवानंद के निधन पर दुख प्रकट किया। पार्टी की तरफ से कहा गया, "यह सूचित करते हुए गहरा दुख हो रहा है कि श्री शिवानंद पाटिल, सिंदगी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया है।"

ये भी पढ़ें:

सस्ता डाटा के मामले में भारत पांचवें नंबर पर, डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर 1, ऑनलाइन शिक्षा 170% बढ़ी

Fact Check: मुस्लिम युवक से नहीं हुई है कपिल मिश्रा की बहन की शादी, फेक है वायरल पोस्‍ट