Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव गांधी की 75वीं जयंती से पूर्व राहुल ने गिनाई पिता की उपलब्धियां, शेयर की VIDEO

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Mon, 19 Aug 2019 09:15 PM (IST)

    राहुल ने ट्वीट में कहा कि इस सप्ताह मेरे पिता राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती पर पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    राजीव गांधी की 75वीं जयंती से पूर्व राहुल ने गिनाई पिता की उपलब्धियां, शेयर की VIDEO

    नई दिल्ली, प्रेट्र। अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती से एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति लाने में उनकी उपलब्धियों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती मनाने के लिए कांग्रेस देशभर में उनके स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। बता दें कि मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल ने इस संबंध में वीडियो जारी करने के साथ ही एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'इस सप्ताह मेरे पिता राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती पर पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक दिन मैं उनकी एक उपलब्धि की ओर आपका ध्यान आकर्षित करूंगा। आज सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी जा रही है।' ट्वीट के साथ जारी वीडियो 55 सेकेंड का है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे कांग्रेस के दूरदर्शी नेता राजीव गांधी के नेतृत्व में 1985 में देश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति के बीज बोए गए थे।'

    वीडियो क्लिप में राजीव गांधी के एक विचार को भी शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने औद्योगिक क्रांति का मौका हाथ से गंवा दिया है, लेकिन वह कंप्यूटर क्रांति का मौका नहीं गंवा सकता है।' कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने पार्टी पदाधिकारियों से बड़े पैमाने पर राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner